एक्सप्लोरर

बिहार: पति और बच्चों को छोड़ गई शादीशुदा महिला, थाने में बोली- मुझे प्रेमी के साथ रहना है

Banka News: बिहार के बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र का मामला है. पुलिस ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ.

Banka News: बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दो बच्चे की मां घरेलू कलह से परेशान होकर अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद लिए थाने पहुंच गई. उसने अपने पति और दो छोटे-छोटे बच्चों तक को छोड़ने के लिए तैयार हो गई. पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

…और प्रेमी को भी बुलाया गया थाना

मामला बीते शनिवार की शाम का है. थाने पहुंची महिला ने कहा कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. उसका पति भी है. घर में बराबर विवाद होता है. इससे वह तंग आ गई है और अब वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर गांव के ही दूसरे व्यक्ति (प्रेमी) के साथ रहना चाहती है. हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि उसका प्रेमी भी शादीशुदा और बच्चे वाला है. महिला की बात सुनने के बाद उसके प्रेमी को भी थाने बुलाया गया. 

दोनों को साथ रहने की दी गई इजाजत

थाने में महिला और प्रेमी दोनों को काफी समझाया गया, लेकिन दोनों कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुए. अपनी जिद पर अड़े रहे. इसके बाद रविवार को दोनों पक्ष के परिजनों को थाने बुलाया गया. दोनों ओर से काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला. अंत में पुलिस ने बालिग होने की स्थिति में और उनकी आपसी सहमति को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपनी इच्छानुसार साथ रहने की इजाजत दे दी.

बताया जाता है कि महिला का पति थाने नहीं गया था. उसने कोई विरोध भी नहीं जताया है. थाने से सहमति के बाद शादीशुदा प्रेमी महिला को लेकर अपने घर चला गया. कहा जा रहा है कि घर जाने के बाद प्रेमी की जो पहली पत्नी थी उसने जरूर कुछ विरोध किया था.

पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वे दोनों अपनी जिद पर अड़े हुए थे. खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते थे. बॉन्ड भरवाकर उन्हें साथ रहने की इजाजत दे दी गई है.

यह भी पढ़ें- टेंशन के बीच लालू परिवार में खुशी, दूसरी बार पिता बने तेजस्वी यादव, शेयर की बेटे की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget