एक्सप्लोरर

Banka Crime: बेरहम पति ने पत्थर से कूचकर पत्नी को मार डाला, मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे दोनों

Woman Murder: मामूली विवाद में एक सनकी पति ने पत्थर से कूचकर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. जंगल में उसकी लाश मिली है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Husband Killed Wife In Banka: बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सहायक थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित जंगली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की हत्या उसके मायके जाकर पत्थर से कूचकर कर दी. हत्या के बाद वो मौके से फरार हो गया. मृतका की पहचान गोलकी देवी और हत्यारा पति सरजू खैरा के रूप में हुई है. मामला शुक्रवार (28 जून) का है. हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है.

दामाद करता था बेटी के साथ मारपीट

जानकारी के अनुसार कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव के मायकुरा पुझार टोला के स्वर्गीय घाठो पुझार के दूसरी पुत्री की शादी छत्रपाल ग्राम निवासी सरजू खैरा से हुई थी. बेटी को एक 10 वर्षीय पुत्री और दो पुत्र है. इस हत्याकांड के सम्बंध में मृतका की मां पुतली देवी ने बताया कि आठ दिन पहले उसकी बेटी और दामाद सरजू खैरा हमारे घर आए हुए थे. उसका दामाद अक्सर मेरी पुत्री के साथ मारपीट किया करता था, जिसको लेकर बेटी ससुराल नहीं जाना चाह रही थी.

इस बीच बीते शुक्रवार को दोपहर दोनों पति-पत्नी मछली पकड़ने के लिए गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल स्थित चारदह नदी गए हुए थे, शनिवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने की स्थिति में दोनों की खोजबीन शुरू की गई. इसी दौरान उसकी पुत्री का शव नदी किनारे बांस से घिरे जंगल में पड़ा मिला और दामाद सरजू खैरा गायब है. वहीं हत्यारे पति सरजू खैरा से फोन पर बात करने पर पता चला कि उसने ही गोलकी की हत्या कर फेंक दिया है. तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

जांच के लिए बुलाई गई फोरेंसिक टीम 

मौके पर आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई. घटना के संदर्भ में बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि मृतका की हत्या उसके पति ने ही पत्थर से कूचकर की है, मृतका की मां के बयान पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हत्यारा पति जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पटना में बेटे ने मांगी पिता से 5 लाख की फिरौती, बीजेपी नेता के पुत्र का ऐसे खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget