एक्सप्लोरर

Bihar Smart Meter: नीतीश सरकार के स्मार्ट मीटर के खिलाफ अब होगा बिहार बंद! सड़क पर उतरने जा रही ये पार्टी

Smart Prepaid Meter: भाकपा (माले) लिबरेशन ने दावा किया है कि स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली बिल में बढ़ोतरी हुई है. इससे उपभोक्ताओं पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है.

Bihar News: 2025 तक बिहार के घर-घर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है. नीतीश सरकार एक तरफ जोर-शोर से इसके लिए काम कर रही है तो दूसरी ओर इसका विरोध भी जारी है. विपक्षी पार्टियां लगातार प्रदर्शन कर रही हैं. अब सड़क पर उतरने के लिए बिहार बंद की चेतावनी दे दी गई है. विपक्षी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (माले) लिबरेशन ने रविवार (27 अक्टूबर) को धमकी दी कि अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार ने 'स्मार्ट प्रीपेड' बिजली मीटर लगाने का काम बंद नहीं किया तो वे 'बिहार बंद' का आह्वान करेंगे.

भाकपा (माले) लिबरेशन ने दावा किया कि इन मीटरों की वजह से बिजली बिलों में बढ़ोतरी हुई है. पार्टी ने यहां 'बदलो बिहार न्याय सम्मेलन' में पारित प्रस्ताव में इस पहल को तत्काल वापस लेने की मांग की और दावा किया कि इससे जनता में जबरदस्त गुस्सा है. स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाना गरीबों से पैसे ऐंठने का प्रयास है. यह पूरी तरह से अनुचित है और इससे लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. यह जनविरोधी और गरीब विरोधी योजना है. बिजली बिलों में कई गुना वृद्धि हुई है, जिससे उपभोक्ताओं पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है. एक महीने के भीतर इस योजना को वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी बिहार बंद का आह्वान करेगी.

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा भाकपा (माले) लिबरेशन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' की कड़ी आलोचना की और इसे 'नफरती अभियान' करार दिया. कहा, "केंद्रीय मंत्री द्वारा शुरू की गई यात्रा भारतीय संविधान की भावना के खिलाफ है. हमें अपने संविधान और देश के धर्मनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा के लिए फासीवादी ताकतों से लड़ना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने लोगों के बीच खुलेआम त्रिशूल बांटे."

उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को वोट करने की अपील

उधर दूसरी ओर भाकपा (माले) लिबरेशन ने लोगों से चार विधानसभा क्षेत्रों रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज के उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की. बता दें कि राज्य की इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा. पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "केंद्र और बिहार की राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार) सरकार अहंकारी है. उन्हें जनता के कल्याण की जरा भी चिंता नहीं है." उन्होंने राज्य में जारी भूमि सर्वेक्षण को गरीबों को उनकी जमीन से बेदखल करने का प्रयास करार दिया और सरकार से इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें- Bihar Traffic Police: सावधान! सीएम नीतीश के नालंदा में हेलमेट नहीं पहना तो कट जाएगा एक लाख का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget