एक्सप्लोरर

बिहार: 50 रुपये के विवाद में धू-धूकर जला शो-रूम, पहले धमकी दी फिर लगा दी आग, जानें मामला

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद का मामला है. शोरूम के मालिक अशोक कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पढ़िए क्या कुछ पूरा मामला है.

Aurangabad Arson Case: औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र में एक ई-स्कूटी शोरूम में आगजनी की घटना सामने आई है. शोरूम के मालिक अशोक कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने एक ग्राहक के रिश्तेदार और उसके सहयोगियों पर शोरूम में आग लगाने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

आग के पीछे 50 रुपये का विवाद बना कारण

शोरूम मालिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मई में विष्णु शरण नाम के एक ग्राहक ने उनके शोरूम से ई-स्कूटी खरीदी थी. ग्राहक ने स्कूटी में खराबी की शिकायत की, जिसे शोरूम ने ठीक कर दिया. इसके बाद 25 जून को स्कूटी में फिर से लाइन सप्लाई की समस्या आई. शोरूम ने होम सर्विस के जरिए स्कूटी को ठीक किया और केवल 50 रुपये की मामूली मरम्मत लागत मांगी, लेकिन ग्राहक की बेटी और रिश्तेदार प्रेम कुमार ने इस बात पर विवाद शुरू कर दिया.

शुक्रवार (27 जून, 2025) को प्रेम कुमार अपने तीन-चार दोस्तों के साथ शोरूम पहुंचा और मालिक के साथ गाली-गलौज व मारपीट की. उसने शोरूम मालिक को धमकी दी कि वह उनकी दुकान को बर्बाद कर देगा. उसी रात करीब साढ़े नौ बजे शोरूम में आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ. मालिक का दावा है कि प्रेम कुमार और उसके सहयोगियों ने ही आग लगाई है.

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 28 जून को अशोक कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शोरूम का दौरा किया और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए. एसडीपीओ ने कहा कि आगजनी के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम कुमार और उसके साथियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि हथियार और ईंट से हमला भी किया, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रेम कुमार ने धमकी दी थी कि वह शोरूम को जला देगा. मालिक का कहना है कि प्रेम कुमार स्थानीय बक्सा गैंग से जुड़ा हो सकता है. पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच तेज कर दी है. एफएसएल की रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगजनी के कारणों का खुलासा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget