एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों को भेजा रिमाइंडर, 11 अगस्त तक सुझाव देने का दिया निर्देश

महामारी के बीच चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग ने बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों को पत्र लिखकर सुझाव भेजने का निर्देश दिया हैं.

पटना: साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव प्रस्तवित है. ऐसे में चुनाव नजदीक देखते हुए चुनाव आयोग ने बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों को रिमाइंडर भेजा है और कोरोना महामारी के बीच चुनाव कराए जाने और रैली किए जाने को लेकर पार्टियों सुझाव मांगा है. आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वह 11 अगस्त तक अपना सुझाव भेज दें.

चुनाव आयोग ने मंगलवार को पत्र जारी कर कहा, " इस संबंध में 17 जुलाई को भी पत्र जारी कर 31 जुलाई तक सभी पार्टियों से सुझाव मांगा गया था. लेकिन अब तक कई पार्टियों के सुझाव नहीं आए हैं. आयोग ने देश में कोरोना उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उन पार्टियों को और समय देने का फैसला लिया है, जिन्होंने अब तक सुझाव नहीं भेजा है. ऐसे में आयोग आपसे अपील करती है कि 11 अगस्त तक चुनाव और चुनाव प्रचार किस तरह किया जाए, इस संदर्भ में आप अपना सुझाव भेज दें.

मालूम हो कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद आरजेडी और एलजेपी ने चुनाव आयोग को चुनाव संबंधी सुझाव भेज दिया है. जबकि जेडीयू, बीजेपी समेत अन्य पार्टियों ने अब तक सुझाव नहीं भेजा है. आरजेडी द्वारा लिखे गए पत्र में सुझाव कम चुनाव आयोग से सवाल ज्यादा पूछा गया है. आरजेडी ने चुनाव आयोग से पूछा है कि वोटरों के जान की कीमत पर चुनाव कराना कितना उचित है? चुनाव आयोग को क्यूं लगता है कि चुनाव कराया जाना चाहिए? वो इस बात को जनता के साथ साझा करें.

वहीं, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी चुनाव आयोग को जो पत्र लिखा है उसे देख लगता है कि उन्होंने आरजेडी के सुर से अपना सुर मिलाया है. चिराग ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि मौजूदा समय चुनाव कराने के लिए उपयुक्त नहीं है. इस समय चुनाव कराना वोटरों को मौत के मुंह में धकेलने जैसा होगा. अभी के समय में सारी ताकत कोरोना से लड़ने में लगाने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget