एक्सप्लोरर

Bihar: चुनाव से पहले RJD का बड़ा दांव, लालू यादव ने बनाई नई टीम, 6 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बदले

Lalu Yadav News: बिहार चुनाव से पहले RJD ने संगठनात्मक बदलाव किए हैं. लालू यादव ने 6 प्रकोष्ठों के नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. वहीं तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी संगठन को नए सिरे से मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विभिन्न प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है.

लालू यादव ने की नई टीम की घोषणा

5 जुलाई को लगातार 13वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए लालू यादव ने अब अपनी नई टीम का ऐलान किया है. यह संगठनात्मक विस्तार चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी ने नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं ताकि संगठन की पकड़ जमीनी स्तर पर और मजबूत हो सके.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने 6 प्रमुख प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का मनोनयन किया है.

  • महिला प्रकोष्ठ की कमान पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती कांति सिंह को सौंपी गई है.
  • युवा प्रकोष्ठ का नेतृत्व सांसद अभय कुशवाहा करेंगे.
  • अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को जिम्मेदारी दी गई है.
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का प्रभार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को सौंपा गया है.
  • किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुधाकर सिंह बनाए गए हैं.
  • छात्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रोफेसर नवल किशोर को दी गई है.

आरजेडी ने की गई इन नियुक्तियों में सामाजिक समीकरण का विशेष ख्याल रखा है. महिला, युवा, छात्र, अल्पसंख्यक, किसान और दलित-आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है. पार्टी का कहना है कि इन वर्गों को जोड़कर ही महागठबंधन को एकजुट रखा जा सकता है.

तेजस्वी रहेंगे मुख्यमंत्री पद के चेहरे

इस बीच आरजेडी पहले ही साफ कर चुकी है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. वे महागठबंधन कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष भी हैं और चुनाव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget