एक्सप्लोरर

Jail Superintendent Suspended: आरा में जेल अधीक्षक को किया गया निलंबित, कैदियों से सांठगांठ पर गिरी गाज

Jail Superintendent Sandeep Kumar Suspended: कारा एवं सुधार सेवा के संयुक्त सचिव ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है. निलंबन पर राज्यपाल की भी स्वीकृति मिल गई है.

आराः कैदियों से सांठगांठ के मामले में आरा जेल अधीक्षक संदीप कुमार को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया. औचक छापेमारी के दौरान मोबाइल, सिम कार्ड, कैंची, नकद समेत अन्य आपत्तिजनक सामान की बरामदगी के मामले में जेल अधीक्षक संदीप कुमार पर यह गाज गिरी है. कारा एवं सुधार सेवा के संयुक्त सचिव ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है. निलंबन पर राज्यपाल की भी स्वीकृति मिल गई है. प्रपत्र क में आरोपित गठित कर अलग से चलेगी विभागीय कार्रवाई.

वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भोजपुर डीएम को अधिकृत किया गया जिसके बाद डीएम राजकुमार ने जिला भूअर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश को जेल का प्रभार सौंपा है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय केंद्रीय कारा, गया निर्धारित किया गया है. दरअसल, भोजपुर पुलिस इस बात को लेकर काफी परेशान था कि अचानक भोजपुर में आपराधिक घटनाएं इतनी बढ़ क्यों गईं. जांच में पता चला कि भोजपुर में बढ़ते अपराध के पीछे आरा मंडल कारा में बैठे कुख्यात अपराधियों का बहुत बड़ा हाथ है. जेल में बैठ कर घटनाओं को अंजाम दिला रहे हैं.

28 नवंबर को जेल में हुई थी छापेमारी

लगातार घटनाओं के बाद भोजपुर के डीएम राजकुमार और एसपी ने 28 नवंबर को मंडल कारा आरा में छापेमारी की थी. इस दौरान आठ मोबाइल, पांच सिम कार्ड, चार चार्जर, कैंची और 15 हजार रुपये नकद मिले थे. जेल अधीक्षक ने इस मामले में जेलर और कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने मंडल कारा में 29 नवंबर से लेकर दो दिसंबर के बीच 'ऑपरेशन क्लीन' अभियान भी चलाया था. इस दौरान जेल के वार्ड एक से सात और 14 नंबर वार्ड के पीछे बाथरूम के आसपास करीब पांच से छह फीट गड्ढे में छिपाया गया करीब 35 मोबाइल बरामद किया गया था.

एक साथ काफी संख्या में मोबाइल मिलने के बाद कारा अधीक्षक संदीप कुमार ने कारा उपाधीक्षक मो. सरवर इमाम खान, उच्च कक्षपाल मो. एजाज और कक्षपाल जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया था. डीएम-एसपी की छापेमारी में आपत्तिजनक सामान की बरामदगी एवं बक्सर काराधीक्षक के औचक निरीक्षण से इस बात की पुष्टि होने का भी उल्लेख किया गया है. इस पूरे प्रकरण के बाद चार दिसंबर को 17 बंदियों को केंद्रीय कारा भागलपुर स्थानांतरित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें- abp न्यूज़ Sting: तेजस्वी पर लगा आरोप तो आया आरजेडी का बयान- रामबली सिंह गांजा पिए हुए थे, पढ़ें JDU ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget