एक्सप्लोरर

abp न्यूज़ Sting: तेजस्वी पर लगा आरोप तो आया आरजेडी का बयान- रामबली सिंह गांजा पिए हुए थे, पढ़ें JDU ने क्या कहा

Tejashwi Yadav Drinks Alcohol: आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि बीजेपी के बड़े से छोटे नेता शराब पीते हैं, उनको गिरफ्तार किया जाएगा क्या? तेजस्वी को हमने कभी नशा करते नहीं देखा.

पटना: एबीपी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) के बाद बिहार सरकार (Bihar Government) के शराबबंदी कानून की पोल खुल गई है. स्टिंग में आरजेडी के एमएलसी रामबली सिंह (Rambali Singh) ने बयान दिया था कि तेजस्वी यादव खुद दारू पीते हैं. इस बयान से हड़कंप मचा है. आरजेडी और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू सफाई देने में लगी है. तेजस्वी पर आरोप लगने के बाद इसको लेकर आरजेडी ने जवाब दिया है. बुधवार को आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने इस पर बयान दिया.

शक्ति यादव ने कहा कि हम लंबे से तेजस्वी के साथ हैं. हमने कभी उनको नशा करते नहीं देखा. बीजेपी के बड़े से छोटे नेता शराब पीते हैं. क्या उनको गिरफ्तार किया जाएगा? गुजरात में जहरीली शराब से लोग मरे. क्या गुजरात सीएम, पीएम पर कार्रवाई होगी, गिरफ्तारी होगी? एबीपी न्यूज़ के स्टिंग में आरजेडी एमएलसी रामबली सिंह गांजा पिए हुए थे. नशा में वह बोल दिए कि तेजस्वी शराब पीते हैं.

यह सब बेकार की बात: जमा खान

वहीं जेडीयू कोटे से मंत्री जमा खान ने कहा कि कोई कह देगा कि जमा खान शराब पीता है तो क्या इसको सच मान लिया जाएगा? रामबली ने कहा कि तेजस्वी शराब पीते हैं तो इसका मतलब यह थोड़ी हुआ की तेजस्वी सच में पीते हैं. यह सब बेकार बात है. बिहार में शराबबंदी के पक्ष में पूरी जनता है. महिलाएं सबसे ज्यादा खुश हैं. कुछ लोग शराब का कारोबार कर रहे हैं तो कार्रवाई भी हो रही है. मीडिया को बिहार के विकास के बारे में दिखाना चाहिए.

वहीं सीपीआईएमएल विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि रामबली सिंह ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है. वह इससे सहमत नहीं हैं. तेजस्वी को उनके बयान पर संज्ञान लेना चाहिए और रामबली सिंह पर कार्रवाई करनी चाहिए.

बीजेपी ने की तेजस्वी की गिरफ्तारी की मांग

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि एबीपी न्यूज़ के स्टिंग 'ऑपरेशन यमराज' में आरजेडी एमएलसी रामबली सिंह ने कहा है कि तेजस्वी शराब पीते हैं. नीतीश कुमार में हिम्मत और हैसियत है तो 24 घंटे में तेजस्वी को शराब माफिया घोषित कर गिरफ्तार कराएं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मेन गेट पर लगा ताला तो विधानसभा परिसर में पीछे के रास्ते से घुसी बीजेपी, मुआवजे की मांग पर अड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget