एक्सप्लोरर

अवैध संबंध से नाराज बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि प्लानिंग के बाद पहले उसने अपनी मां और बहन को अपने गांव मुरली पहुंचा दिया और फिर दो मित्रों के साथ उसने पिता की हत्या कर दी. वहीं, शव को तालाब के किनारे फेंक दिया.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में शनिवार को बेटे द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र ठाढ़ी भवानीपुर गांव की है. दरअसल, उक्त गांव में कुछ दिनों पूर्व तालाब किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी.

लाश की पहचान ठाड़ी भवानीपुर निवासी वीरेन्द्र यादव के रूप में हुई थी. इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने मृतक वीरेंद्र यादव के पुत्र धर्मेन्द्र यादव के लिखित शिकायत पर 13 लोगों के विरुद्ध धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. ऐसे में मामले के उद्भेदन के लिए सुपौल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार में सुपौल सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पिपरा एसएचओ संतोष कुमार निराला और डीआईयू शाखा के कर्मियों को निर्देशित किया था.

इधर, टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी कर महज 12 घंटे में ही इस हत्या का उद्भेदन कर लिया गया. पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि इस कांड के वादी मृतक के पुत्र धर्मेंद्र यादव ने ही अपने पिता के हत्या की साजिश रची थी. इस बात की पुष्टि होते ही पुलिस ने हत्यारे पुत्र धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद मृतक के बेटे ने अपना जुर्म कबूल किया और अपने अन्य दो मित्रों के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या की रची साजिश और कारणों की सारी कहानी पुलिस को बताई. आरोपी ने बताया कि उसके पिता का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था. इस वजह से मृतक उसकी मां को पीटता था. इस बात से नाराज उसने अपने पिता की हत्या करने की ठान ली.

पुलिस हिरासत में उसने बताया कि प्लानिंग के बाद पहले उसने अपनी मां और बहन को अपने गांव मुरली पहुंचा दिया और फिर अपने दो मित्रों के साथ पहले पिता को शराब पिलाया और मित्र के बाइक पर बैठाकर तालाब किनारे ले जाकर हत्या कर फेंक दिया और अपने दियाद के 13 सदस्यों के ऊपर जमीन विवाद को लेकर कांड दर्ज करा दिया.

बहरहाल, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में शामिल एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपी फरार हैं. हालांकि, पुलिस ने फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है. बता दें कि सुपौल एसपी ने शनिवार को पीसी की थी, इसी दौरान उन्होंने मामले के उद्भेदन के बारे में जानकरी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget