एक्सप्लोरर

बिहार: कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आगामी 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे राज्यपाल की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय वर्चुअल बैठक करने का निर्णय लिया गया है.

पटना: देश भर में फिर एक बार कोरोना संक्रमण ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. रोजाना कोरोना के सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं. बिहार में भी कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. राजधानी पटना की स्थिति सबसे खराब है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर राज्य सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है. शुक्रवार को सीएम नीतीश ने खुद पीसी कर कोरोना से बचाव के बाबत कई अहम फैसलों का एलान किया.

इन नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

इधर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के साथ उन्होंने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की.

सुबह 11 बजे से होगी बैठक

इस दौरान उन्होंने बिहार में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आगामी 17 अप्रैल को 11 बजे सुबह राज्यपाल की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय वर्चुअल बैठक करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी.

गौरतलब है कि राज्य में कोरोन के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पीसी की थी. इस दौरान उन्होंने एलान किया था कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सूबे के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को अगले 1 सप्ताह के लिए बंद रहेंगे.

इसके साथ ही कोरोना को लेकर आम लोगों के मूवमेंट पर भी पांबन्दी लगाई गई है. सरकारी आदेश के अनुसार राज्य में 30 अप्रैल तक अब दुकानें शाम के 7:00 बजे तक ही खुलेंगे. वहीं, होटल-रेस्टोरेंट शाम के 7:00 बजे के बाद भी खुले रहेंगे. इसके अलावा सिनेमा हॉल में 50% लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी. सभी धार्मिक स्थलों पर 30 अप्रैल आम लोगों के प्रवेश को वर्जित किया गया है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार BJP अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को लिखा पत्र, SHO हत्याकांड में की न्याय की मांग

बिहार: BJP MLA ने मंदिर बंद करने के फैसले पर उठाया सवाल, कहा- CM नीतीश को करना चाहिए विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget