एक्सप्लोरर

Bihar Accident: समस्तीपुर में बोलेरो ने 15 लोगों को कुचला, 9 की हालत गंभीर, पूजा में जाने के दौरान हादसा

Samastipur News: घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर जितवारपुर कन्हैया चौक के पास घटी है. 50 लोगों के बीच तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई जिसमें 15 लोग गाड़ी की चपेट में आ गए.

समस्तीपुर: जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रविवार की देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो ने 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर जितवारपुर कन्हैया चौक के पास की है. हादसे के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. रात में 50 से ज्यादा की संख्या में लोग भुइयां बाबा की पूजा में शामिल होने कन्हैया चौक के पास स्थित ब्रह्म स्थान पर जा रहे थे. इसी दौरान बोलेरो गाड़ी उनको रौंदते हुए भीड़ में घुस गई.

50 लोगों के बीच घुसी बोलेरो

बताया जाता है कि रविवार की रात 50 से ज्यादा की संख्या में लोग भुइयां बाबा की पूजा में शामिल होने कन्हैया चौक के पास स्थित ब्रह्म स्थान पर जा रहे थे. पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर भीड़ के बीच घुस गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लगभग 15 लोगों को बोलेरो ने कुचल दिया. घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने भाग रहे बोलेरो गाड़ी का पीछा करते हुए खदेड़ कर पकड़ लिया. चालक को बाहर निकालते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी. वहां मौजूद कुछ लोग सभी घायलों को दूसरी गाड़ी की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. इसके बाद वहां मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी नौ लोगों को रेफर कर दिया.

घायल में महिलाएं भी शामिल

घटना को लेकर इलाके में घंटो अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इधर परिजनों की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्क़त के बाद चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाते हुए अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बोलेरो गाड़ी  भी जब्त कर ली है. बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. 

तेज रफ्तार बरपा रहा कहर

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है. बता दें कि पिछले सोमवार को हाजीपुर में भी एक ऐसी ही दुर्घटना हुई थी. नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने भुइयां बाबा के पूजा में शामिल एक दर्जन लोगों को कुचल दिया था जिसमें आठ की मौत हो गई थी. एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी घटना है. रविवार को छपरा में भी एक ऐसा हादसा हुआ था जब भोज खा रहे 18 लोगों को बेकाबू स्कॉर्पियो ने कुचल दिया था.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Kidney Transplant: सिंगापुर पहुंचे लालू के साथ रोहिणी ने शेयर की तस्वीर, हंसते हुए पिता के लिए कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget