एक्सप्लोरर

बिहारः 150 ऐसे विधायक जिन्होंने नहीं ली है शराबबंदी को सफल बनाने की शपथ, शीतकालीन सत्र में आज क्या होगा?

2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद दोनों सदनों के सदस्यों ने संकल्प लिया था कि वे खुद शराब नहीं पीएंगे और दूसरों को भी पीने से रोकेंगे. उस समय विधानमंडल की संरचना अलग थी.

पटनाः बिहार में शराबबंदी लागू है और लगातार इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सरकार लगी हुई है. यही वजह है कि अभी 26 नवंबर को ही पटना के ज्ञान भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बार फिर राज्य के कर्मचारियों को शराब नहीं पीने और नहीं पीने देने की शपथ दिलवाई जिसको लेकर विपक्ष हमलावर रहा. अब सवाल है कि विपक्ष जिस तरह से हमलावर है वैसे में नए विधायक शराब पीने की शपथ लेंगे या नहीं क्योंकि आज से ही बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है.

कई ऐसे विधायक जो पिछले विधानसभा में नहीं थे सदस्य

दरअसल, 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद दोनों सदनों के सदस्यों ने संकल्प लिया था कि वे खुद शराब नहीं पीएंगे और दूसरों को भी पीने से रोकेंगे. उस समय विधानमंडल की संरचना अलग थी. आज सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि शराबबंदी  जब लागू की गई तो उस समय बिहार में महागठबंधन की सरकार थी. आरजेडी और कांग्रेस मंत्रिमंडल में थी और बीजेपी विपक्ष में, लेकिन आज सब बदल गया है. करीब 150 ऐसे विधायक हैं जो पिछले विधानसभा में सदस्य नहीं थे, इन्होंने शराबबंदी को लेकर शपथ भी नहीं ली है. लगातार दूसरी बार जीते विधायकों को पिछले टर्म में ही शपथ दिला दी गई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का आज से महाआंदोलन, विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में उठ सकता है मुद्दा

विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा?

इधर, शराबबंदी पर शपथ को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नए विधायकों को शराब न पीने की शपथ दिलाने के विचार को खारिज नहीं किया. उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. वहीं दूसरी ओर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह का कहना है कि 26 नवंबर को परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शराब न पीने की शपथ ली. उसमें कुछ ही सदस्य शामिल थे. पूर्व में शपथ नहीं लेने वाले सदस्यों से शपथ पत्र भरवाया जाएगा.

शपथ पर तेजस्वी यादव कस चुके हैं तंज

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शराबबंदी पर ली गई शपथ को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कस चुके हैं. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने भी एक शपथ ली थी, उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाऊंगा. लेकिन भाजपा से हाथ नहीं मिलाउंगा. उस शपथ का क्या हुआ?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बताया NDA से अब तक बिहार को क्या मिला, नीतीश कुमार के सारे MP को कह दिया 'गूंगा-बहरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget