एक्सप्लोरर

बड़ी खबरः सिवान में दाहा नदी पर बने पुल में आई दरार, इन वाहनों के परिचालन पर लगाई गई रोक

जिला प्रशासन की ओर से पुल पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद किए जाने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश को आने-जाने वाली बड़ी गाड़ियों के चालकों की परेशानी बढ़ गई है. बालू लोड ट्रैक्टर के भी परिचालन पर रोक है.

सिवानः बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर सिवान शहर के बीच से गुजरने वाली दाहा नदी पर बने पुल में दरार आ गई. इस पुल को 10 साल पहले ही बनाया गया था जिसका उद्घाटन खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. पुल में दरार दिखने के बाद जिला प्रशासन की ओर से बुधवार से बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. 

जिला प्रशासन की ओर से पुल पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश-बिहार को आने-जाने वाली बड़ी गाड़ियों के चालकों की परेशानी बढ़ गई है. यहां तक कि बालू लोड ट्रैक्टर के भी परिचालन पर रोक है. इस मामले में पुल के पास तैनात ट्रैफिक जवान बिरजु लाल ने बताया कि बड़ी गाड़ियों को इसलिए रोका जा रहा है क्योंकि पुल में दरार आ गई है. ऊपर से आदेश है कि पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन को बंद किया जाए.

मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना अंतर्गत राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से इस पुल को बनाया गया था. 10 जून 2011 को इसका उद्घाटन किया गया था. उस समय तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, तत्कालीन सांसद ओम प्रकाश यादव और तत्कालीन सिवान सदर विधायक व्यास देव प्रसाद भी उद्घाटन के समय मौजूद थे.

टूट सकता है बिहार और यूपी का संपर्क

बता दें कि बिहार और यूपी को जोड़ने के लिए यही एकमात्र पुल है. इसके बगल में एक नया पुल भी बन रहा है. पुल में दरार आने के बाद यह आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी भी समय यह पुल धंस भी सकता है. अगर ऐसा होता है तो बिहार और यूपी का संपर्क टूट जाएगा.

वहीं 10 वर्षों में ही पुल में दरार आने के बाद तत्कालीन विधायक व्यास देव प्रसाद ने कहा कि अगर इस तरह का मामला सामने आया है तो संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उनसे इसकी लागत भी वसूली जाए.

यह भी पढ़ें- 

गोपालगंज और छपरा में ऑर्केस्ट्रा के साथ निकली शव यात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आने लगे कमेंट

JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली AIIMS में भर्ती, लगातार बिहार के जिलों में कर रहे थे दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget