एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बेगूसराय के प्राइवेट क्लिनिक में विवाद के बाद युवक की हत्या, डॉक्टर पर मरवाने का लगा आरोप

Young Man Murder: युवक अजीत कुमार महतो की बाइक चोरी हो गई थी. वो डॉक्टर की क्लिनिक में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखने पहुंचा था. इसी दौरान गोलीबारी की घटना हो गई.

Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर एक निजी क्लिनिक के डॉक्टर और स्टाफ के साथ एक युवक की मारपीट हो गई. उसके एक दिन बाद बाद शनिवार को युवक को गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शनिवार को क्लिनिक में पहुंच कर जमकर हंगामा किया और मारपीट भी की. गोली मारने का लाइव फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह से अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एक निजी क्लिनिक का है. मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वार्ड नंबर 38 के रहने वाले शिवन महतो का 35 वर्षीय पुत्र अजीत महतो के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक अजीत कुमार सभी क्लिनिक पर जाकर कचरा उठाने का काम करता था. परिजनों बताया है कि शुक्रवार को वह अपना बकाया पैसा मांगने के लिए आया था, तभी निजी क्लिनिक के कुछ लोगों ने अजीत कुमार के साथ मारपीट की.

मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिर पुलिस ने उसे छोड़ दिया. शनिवार को जब वह घर जा रहा था, तभी पांच की संख्या में अपराधी आए और अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया है कि डॉक्टर के गुंडे के जरिए ही हत्या करवाई गई है. फिलहाल इस घटना से नाराज परिजनों ने क्लिनिक पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया है.

वहीं निजी क्लिनिक के स्टाफ का आरोप है कि शुक्रवार को शराब के नशे में धुत होकर चार-पांच की संख्या में आया और क्लिनिक पर बोलने लगा कि मेरा बाइक यहां से चोरी हो गया. उन्होंने बताया कि उन लोगों को बोला गया कि अगर आपका बाइक यहां से चोरी हुआ है तो सीसीटीवी फुटेज में देखा जाएगा, तब तक युवक ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी.

मारपीट की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया है कि आज कोर्ट ने आरोपी युवक अजीत कुमार को बरी कर दिया. बरी होने के बाद शनिवार को फिर उन लोगों ने क्लिनिक पहुंचकर हंगामा और मारपीट की. बताया जाता है कि अजीत महतो कचरा ढोने का काम करता है.

दरअसल डॉ प्रभाकर ठाकुर की क्लिनिक के सामने से एक दिन पहले अजीत कुमार महतो की बाइक चोरी हो गई थी, इसी को लेकर वो डॉक्टर की क्लिनिक में सीसीटीवी देखने पहुंचा था. अजीत महतो ने डॉक्टर से कहा अगर सीसीटीवी लगा हुआ है तो मुझे देखने दिया जाए, लेकिन डॉक्टर ने साफ तौर पर सीसीटीवी देखने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई. तभी बोलेरो पर सवार आए बदमाशों ने उस पर गोलीबारी कर दी, जिसमें अजीत महतो को तीन गोली लगी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आनन-फानन में परिजन उसे बेगूसराय सदर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने अजीत महतो के जीजा को भी बंधक बनाने का आरोप लगाया है. गोली लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. वहीं डॉक्टर की क्लिनिक पर सैकड़ों की संख्या में NH 31 पर भीड़ लगी है. तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है.

इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि डॉ प्रभाकर ठाकुर के पास मारपीट की सूचना मिली थी. बगल के ही रहने वाले झोपड़पट्टी के युवक के साथ मारपीट हुई थी. उन्होंने बताया कि परिजनों के जरिए आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर के गुंडो के जरिए ही अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले नीतीश कुमार को एक और झटका, JDU के पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget