एक्सप्लोरर

Bihar News: भोजपुर में बालू माफिया के बीच वर्चस्व को लेकर खूब चली गोलियां, फायरिंग की घटना में एक की मौत

Arrah News: मामला चांदी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र सिकरौल गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र हर्षित सिंह के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

आरा: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के खनगाव घाट पर एक बार फिर बालू माफिया ने फायरिंग की घटना (Arrah News) की है. बालू खनन को लेकर बालू घाट पर रास्ता बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच  भिड़ंत हो गई, जिसमें फायरिंग के दौरान एक की गोली लगने से मौत हो गई. इसके साथ ही तीन अन्य जख्मी हो गए. वहीं, घटना के बाद आरा के एएसपी चंद्र प्रकाश घायलों से पूछताछ करने के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. 

घायलों का चल रहा है अस्पताल में इलाज

मृतक की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र सिकरौल गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र हर्षित सिंह के रूप में हुई है. जबकि, दो घायल खनगांव निवासी सुनील कुमार और उदवंतनगर के बेलाउर निवासी प्रकाश चौधरी का इलाज आरा के निजी अस्पताल में चल रहा है. जबकि तीसरे घायल चांदी थाना के खनगांव निवासी धनराज राय के 55 वर्षीय पुत्र बिहारी यादव का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है. 

दो गुटों के लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था- घायल बिहारी यादव 

वहीं, घायल बिहारी यादव ने बताया कि वे सोन नदी किनारे गया था. वहां पर साइड को लेकर दो गुटों के लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था कि अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें एक गोली उसे लग गई. वह भीड़ में झगड़ा देखने के लिए गया हुआ था. 

पुलिस छानबीन कर रही है- एएसपी 

आरा के एएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि घटना आज दिन के करीब बारह और साढ़े बारह के बीच की है. चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत खनगांव पर गोलीबारी हुई है. ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है. इस घटना में जिनका भी नाम आ रहा है उनके विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. इस घटना में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. एक की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य जख्मी है. घायलों में अभी कोई भी क्रिटिकल कंडीशन में नहीं है. प्रारंभिक दौर में कुछ लोगों का नाम आया है. अभी उनका नाम बताना उचित नहीं होगा. पुलिस छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: राजधानी पटना में स्टेशन के पास होटल में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, मौके से दो हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget