एक्सप्लोरर

भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री को बताया 'महिला प्रेमी', नीतीश कुमार पर क्या बोल गए RJD विधायक?

Bhai Virendra Attack on Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी को सदन में फटकार लगाई उसी पर भाई वीरेंद्र ने निशाना साधा है.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर पलटवार करने के चक्कर में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र (RJD MLA Bhai Virendra) ने बुधवार (24 जुलाई) को आपत्तिजनक बात कह दी. भाई वीरेंद्र ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं, इसलिए महिलाओं की बात करते हैं.

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार जब महागठबंधन की सरकार में थे तो आरक्षण के दायरे को बढ़ाने के बाद तय हुआ था कि उसको नौवीं अनुसूची में डाला जाए. नौवीं अनुसूची में शामिल हो जाने के बाद कोई कुछ नहीं कर पाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री भी पलटीमार हो गए हैं. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही जातीय गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ा था. हम लोगों ने कोई गलत तो किया नहीं है. 

नीतीश कुमार ने क्या कहा है?

दरअसल, बुधवार को सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के हंगामे के बीच जातीय गणना को लेकर अपनी बात कह रहे थे. नीतीश कुमार ने आरक्षण पर कहा कि आप लोग (विपक्ष) ऐसे ही बोलते रहते हैं. हमने लगकर ये पूरा काम कराया था. इस बीच आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी को नीतीश कुमार ने फटकार लगा दी. कहा, "अरे महिला हो कुछ जानती हो जो बोल रही हो. कहां से आई हो." नीतीश कुमार की इसी बात पर अब आरजेडी की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है.

सदन में नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार में महिलाओं को आरक्षण सबसे अधिक हमारी ही सरकार ने दी है. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काम करती है. फिलहाल नीतीश कुमार की ओर से सदन में महिला विधायक को लगाई गई फटकार के बाद यह तय है कि विपक्ष इसको लेकर मुद्दा बनाने लगा है.

उधर विधायक रेखा देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार को अपनी उम्र का लिहाज करना चाहिए. कहा कि उनके बयान से वह आहत हुई हैं. रेखा देवी ने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार ने सिर्फ उनका नहीं बल्कि सभी महिलाओं का अपमान किया है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के 'फटकार' पर आग बबूला हुईं RJD विधायक रेखा देवी, CM से कहा- 'अपनी उम्र का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget