एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bridge Collapsed: भागलपुर पुल हादसे में सीएम नीतीश ने दिए जांच के निर्देश, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपर मुख्य सचिव को निर्माणाधीन पुल के सुपर स्ट्रक्चर गिरने के मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं. 

पटना: खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन पुल के सुपर स्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के टूटकर गिरने की सूचना मिलने पर रविवार शाम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मामले की विस्तृत जानकारी ली है. मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को पुल के सुपर स्ट्रक्चर टूटकर गिरने की घटना की विस्तृत जांच कराने और दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. 

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दिया ये बयान

वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पुल के एक हिस्से के टूटने के मामले में जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि अभियंताओं की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, इसकी निर्माण एजेंसी है. घटना के पीछे आखिर क्या कारण है. पानी के तेज बहाव या कोई और तकनीकी वजह है, जो भी जांच में सामने आएगा. उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि अगुवानी पुल का कुछ हिस्सा नदी में गिर गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय जिला प्रशासन और नोडल एजेंसी के अधिकारी मौके पर पहुंच चुक हैं. अच्छी बात यह है कि इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. मामले में जांच के बाद जो वजह सामने आयेगी, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी. 

बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं मामले में बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा ''पुल नहीं बिहार की जनता का विश्वास गिर गया है. दो-दो बार निर्माणाधीन पुल का भर-भराकर गिर जाना प्रमाणित करता है कि भ्रष्टाचार हुआ है. आंधी से गिरने पर इसी पुल को लेकर पूरे देश में बिहार की बदनामी भी हुई थी और आपने जांच का भरोसा भी दिया था लेकिन वो जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई. निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ है और इसके पीछे कमीशनखोरी है. कुछ खास कंपनी को ही हर जगह नीतीश कुमार काम क्यों देते हैं ? इसमें व्याप्त प्राक्कलन घोटाला, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच हों.''

बता दें कि निर्माणाधीन पुल के सुपर स्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्सा रविवार को भरभरा कर गिर गया. हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Bhagalpur Bridge Collapsed: पुल हादसे पर सामने आया सम्राट चौधरी का बयान, नीतीश सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget