एक्सप्लोरर

Bihar News: बेतिया में सोए हुए अवस्था में महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने बताया जमीन विवाद में हुई घटना

Bettiah News: मामला योगापट्टी थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के खलवा टोला बड़हरवा गांव निवासी डोमा चौधरी की 55 वर्षीय पत्नी राजमती देवी के रूप में हुई है.

बेतिया: जिले में शुक्रवार की देर रात में बदमाशों ने सोए हुए अवस्था में एक महिला को गोली मार दी. इलाज के दौरान महिला की मौत (Bettiah News) हो गई है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में महिला को गोली मारी गई है. घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव की है. बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और घायल महिला को परिजनों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया. वहीं, ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पटना ले जाने के दौरान महिला की हुई मौत

परिजनों ने बताया कि घर में महिला सोयी हुई थी. बदमाशों ने महिला के सिर में गोली मार दी. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को योगापट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया. इसके बाद जीएमसीएच के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के खलवा टोला बड़हरवा गांव निवासी डोमा चौधरी की 55 वर्षीय पत्नी राजमती देवी के रूप में हुई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मृत महिला के परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर ही गोली मारी गई है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची योगापट्टी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि महिला के सिर में एक गोली मारी गई है. इससे उसकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी है कि जमीन विवाद से मामला जुड़ा हुआ है. वहीं, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में वार्ड पार्षद के घर पर हुई फायरिंग, 6 खोखा बरामद, पुलिस बोली- होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget