एक्सप्लोरर

Begusarai Murder News: बेगूसराय में तीन दिन से लापता नाबालिग का मिला शव, गांव के ही युवक पर गोली मारने का आरोप

Begusarai Murder Case: बेगूसराय के छर्रापट्टी निवासी कपिल देव यादव का करीब 17 साल का पुत्र शिवम कुमार पिछले तीन दिन से घर से लापता था. परिजनों की ओर से खोजबीन के बाद उसका कोई अता-पता नहीं चल सका था.

Bihar: बिहार के बेगूसराय (Begusarai) से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां तीन दिन से लापता एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो रो-रोकर सभी का हाल बुरा है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी से नाबालिग बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

छर्रापट्टी निवासी कपिल देव यादव का करीब 17 साल का पुत्र शिवम कुमार पिछले तीन दिन से घर से लापता था. परिजनों की ओर से काफी खोजबीन की गई, मगर शिवम का कोई अता-पता नहीं चल सका. रविवार को देर शाम किसी ग्रामीण की ओर से पता चला कि एक शव बहियार में देखा गया है. जब परिजन बहियार पहुंचे तो शव की पहचान कपिल देव यादव के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई. जैसे ही शव की पहचान हुई तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा होने लगा.

गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप

शिवम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीन दिन पहले गांव के ही विरेंद्र यादव के पुत्र भोला यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि पहले भी उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया था. परिजनों ने कहा कि जब इसकी जानकरी हमें लगी तो पता चला कि दोनों में लड़ाई हुई थी, लेकिन मेरे भतीजे का शव मिला और उसको कुछ नहीं हुआ.

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा?

वहीं साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को देर शाम छर्रापट्टी गांव से सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के आवेदन पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- 'अरे...', जब फ्लाइट में CM नीतीश ने शाहनवाज हुसैन और जीतन राम मांझी को देखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget