एक्सप्लोरर

Banka News: केके पाठक सर हमारी भी सुनिए…! बांका में जलमग्न हुआ स्कूल, गिर सकती है छत, सड़क पर पढ़ने लगे बच्चे

Banka School News: यह तस्वीर बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत के मझगांय गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की है. हर दिन छात्र यहां पढ़ने आते हैं और शिक्षक भी पढ़ाने आते हैं.

बांका: बिहार के बांका में हुई झमाझम बारिश की वजह से एक तरफ जहां लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं दूसरी ओर जिले के कुछ विद्यालयों में पानी भी भर गया. इसके चलते पठन-पाठन की व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है. एक स्कूल के छात्र तो मजबूरी में सड़क पर ही बैठकर पढ़ने लगे. लगातार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं. ऐसे में इस स्कूल के बच्चों को भी उम्मीद है कि इसका निरीक्षण कर जर्जर हालत को सुधारा जाए क्योंकि हर दिन छात्र यहां पढ़ने आते हैं और शिक्षक भी पढ़ाने आते हैं.

सड़क पर बैठकर पढ़ने की यह तस्वीर बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत के मझगांय गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की है. बीते 3-4 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है. यहां विद्यालय परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. बारिश का पानी विद्यालय परिसर के साथ-साथ स्कूल की सभी कक्षाओं में भर गया है जिसकी वजह से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र गुरुवार (05 अक्टूबर) को खुले आसमान के नीचे सड़क पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हो गए हैं. बताया गया कि स्कूल की छत गिर सकती है. ढलाई फट गई है.

Banka News: केके पाठक सर हमारी भी सुनिए…! बांका में जलमग्न हुआ स्कूल, गिर सकती है छत, सड़क पर पढ़ने लगे बच्चे

मौके पर पंचायत के वार्ड सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में बारिश का पानी भरने के बाद भी शिक्षक तो प्रतिदिन आते हैं, लेकिन पढ़ाई पूरी तरह से बाधित है. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पासवान ने बताया कि स्कूल सड़क से नीचे है. लगातार बारिश होने के कारण और विद्यालय के पीछे से बहने वाले डांड़ का पानी विद्यालय परिसर में घुस गया है.

जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया, कुछ नहीं हुआ

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि इस संबंध में पिछले कुछ वर्षों से समस्या के समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्राचार कर जानकारी दी गई है. विद्यालय की जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया है. अविलंब मरम्मत कराने की मांग की गई है इसके बाद भी अब तक कुछ नहीं हुआ. 

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप ने पूछा- आंवले की उत्पत्ति कहां से हुई? फिर जवाब देकर मंत्री ने सबको किया हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget