एक्सप्लोरर

अवैध संबंध के पता चलने पर मां ने तालाब में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदे दो बेटे, बांका में 3 की मौत

Banka News: मामाल बांका थाना क्षेत्र का है. तालाब से मां और दो बेटे के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. वहीं, इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

Bihar News: बांका थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव के तालाब से मंगलवार को दो नाबालिग के साथ एक महिला का शव बरामद किया गया है. तालाब से तीन के शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों की पहचान जनकपुर निवासी संजय यादव की पत्नी मीना देवी (29 वर्ष) समेत उनके दो पुत्र अजीत कुमार (14 वर्ष) और बिट्टू कुमार (11 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस के अनुसार बच्चों ने मां को उसके प्रेमी के संग देख लिया था, जिसके बाद यह घटना हुई है. वहीं, इस मामले की उसके पति सहित अन्य परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं है.

मृतक के परिजन ने क्या कहा?

बताया जा रहा है कि संजय यादव कोलकाता में रहकर कुछ काम करता है और उसकी पत्नी गांव में ही अपने दो पुत्रों के साथ रहती थी. मंगलवार को तीनों का शव मृतका के परिजनों ने तालाब में देखा, जिसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को दी. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.

महिला के भसुर मनोज यादव ने बताया कि वह और उसका भाई कोलकाता में रहकर काम करते हैं. मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि तीनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. उसने आगे बताया कि घर में किसी से कोई विवाद भी नहीं था. उन्हें इस घटना के संबंध में कुछ भी पता नहीं है.

बच्चों के साथ हुई थी कहासुनी

वहीं, घटना के संबंध में गांव में चर्चा है कि महिला का गांव के ही किसी व्यक्ति से अवैध संबंध था, जिसे उसके पुत्रों ने देख लिया था. इसके बाद उसने इसकी शिकायत अपने पिता से करने की बात कही. इसको लेकर महिला और उसके पुत्रों में सोमवार की रात्रि में कुछ कहासुनी हुई थी. इस बीच महिला ने आत्महत्या के ख्याल से तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद उसके दोनों पुत्र उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े, लेकिन तीनों की डूबकर मौत हो गई है. हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Kidnapping: मुजफ्फरपुर से प्रॉपर्टी डीलर गायब, अपहरण की आशंकासे मचा हड़कंप, SIT गठित कर जांच शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget