एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले, गोलीबारी हुई, घटना में कई लोग घायल, 9 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Bihar Crime News: घटना बांका थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव की है. घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि स्थिति अब सामान्य है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Banka Firing News: बिहार के बांका में गुरुवार (23 जनवरी) की शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए. ईंट-पत्थर चलाने के साथ गोलीबारी भी हुई. इस पूरे मामले में पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वर्तमान में स्थिति सामान्य है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से गस्ती की जा रही है. शुक्रवार (24 जनवरी) को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस की ओर से इसकी जानकारी दी गई है.

पूरी घटना बांका थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव की है. एक पक्ष के दो लोग गोली लगने से जख्मी हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी हमले में घायल हुए हैं. घटना को लेकर पुलिस की ओर से बताया गया कि गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली थी कि विशनपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया गया.

एसपी ने घटना को गंभीरता से लिया

पुलिस का कहना है कि आंशिक रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उनकी स्थिति अब सामान्य है. इस घटना के सामने आने के बाद बांका के एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बांका) को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा. दोनों पक्षों के साथ शांति समिति की बैठक की गई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार विशनपुर गांव में रामधुन का कार्यक्रम हो रहा था. आरोप है कि इस क्रम में एक पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे और इन लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की. गोली लगने से शिवकुमार झा और आशीष झा घायल हो गए. उन्हें सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना में घायल अन्य लोगों का बांका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में कुछ लोग नशे की हालत में भी मिले थे. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- गैंगवार पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, ललन सिंह ने तेजस्वी यादव से पूछा- 'अनंत सिंह को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget