एक्सप्लोरर

Banka Murder: बिहार के बांका में युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में गोली मारे जाने की आशंका, मौके से 7 खोखा मिले

Banka News: घटना के बाद बाराहाट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. परिजनों से पूछताछ की गई है. भाई के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है.

बांका: बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बुधवार (23 अगस्त) की दोपहर करीब दो बजे की है. युवक की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम निवासी सीताराम चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण चौधरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिपिन बिहारी, बाराहाट थानाध्यक्ष सतीश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके से सात खोखा मिले हैं.

मिर्जापुर गांव में स्कूल के पीछे पोखर से लक्ष्मण चौधरी जलकुंभी निकाल रहा था. उसी समय घात लगाए अपराधियों ने लक्ष्मण चौधरी को गोलियों से छलनी कर दिया. कई राउंड फायरिंग की. घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. घटना के बाद बाराहाट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. आगे की कार्रवाई में जुटी है.

गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप

भतीजे नीतीश कुमार और लक्ष्मण की भाभी दोनों ने बताया कि लक्ष्मण चौधरी खेत से काम करके घर लौट रहा था. इसी क्रम में गांव के स्कूल के निकट पोखर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने लक्ष्मण चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. घर के लोगों ने बताया कि गांव के ही हुरिल चौधरी, संजय चौधरी, कार्तिक चौधरी ने लक्ष्मण चौधरी की हत्या की है.

लक्ष्मण का भी है आपराधिक इतिहास

बताया जाता है कि लक्ष्मण चौधरी चार भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी शादी नहीं हुई थी. चार साल पहले 2019 में लक्ष्मण चौधरी के बड़े भाई झुनझुन चौधरी की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी. इस संबंध में बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया है कि लक्ष्मण चौधरी का भी आपराधिक इतिहास रहा है.

वहीं बाराहाट थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने हत्या का कारण जमीन विवाद एवं पुरानी रंजिश बताया है. मृतक के भाई निरंजन चौधरी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी में पुलिस जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Exam: देने जा रहे शिक्षक भर्ती की परीक्षा तो जान लें BPSC की गाइडलाइन, गड़बड़ की तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget