एक्सप्लोरर

Banka Accident: बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे थे, बांका में हादसा, कार-ऑटो की टक्कर में 2 महिला कांवड़ियों की मौत

Banka Road Accident: घटना बांके जिले के रजौन थाना क्षेत्र की है. घायलों को पहले सीएचसी पहुंचाया गया इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया.

बांका: भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव के पास मंगलवार (29 अगस्त) की रात एक कार और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना रात करीब 9 बजे के आसपास की है. ऑटो पर सवार दो महिला कांवड़ियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए. मरने वाले और सभी जख्मी रिश्तेदार हैं.

मृतक महिला की पहचान नेपाल के थापा जिला निवासी जगत बहादुर कार्की की पत्नी शारदा कार्की (55 वर्ष) और भागलपुर जिले के डिमहा, गोपालपुर निवासी अनंत चौधरी की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है. जख्मी होने वालों में भागलपुर जिले के डिमहा, गोपालपुर के मृत्युंजय कुमार चौधरी, उनकी पत्नी पुष्पा देवी, महादेव चौधरी की पत्नी चंचल देवी, मुकेश चौधरी की पत्नी ममता देवी और नेपाल के थापा जिले के जगत बहादुर कार्की, बैजू महतो के साथ-साथ केलाबाड़ी के अमित कुमार शामिल हैं.

बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे थे सभी

मंगलवार की देर शाम ऑटो पर सवार होकर ये लोग बासुकीनाथ धाम से पूजा कर नवगछिया जा रहे थे. इसी क्रम में रात 9 बजे के आसपास बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार से ऑटो की टक्कर हो गई. कांवड़ियों से भरी ऑटो खाई में जा गिरी. कार भी वहीं बगल में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. कार पर सवार लोग मौके से भाग निकले.

घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे. मौके पर पुलिस भी पहुंची. सभी जख्मियों को रजौन सीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सबको जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Rohtas Accident: बिहार के रोहतास में भीषण हादसा, कंटेनर में पीछे से जाकर स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget