एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में शादी के घर में पसरा मातम, 2 लोगों की डूबने से मौत, बाइक से लौट रहे थे, नहर में गिरे

Banka News: मृतकों की पहचान सैदपुर-सिंगरपुर ग्राम निवासी दुर्मिश तांती (48 साल) और बरौनी ग्राम निवासी मुंती तांती (50 साल) के रूप में हुई है. ये दोनों रिश्ते में साढ़ू बताए जा रहे हैं.

बांका: रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया-हरना प्रशाखा नहर सड़क मार्ग पर सैदपुर-सिंगरपुर मोड़ के पास दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना गुरुवार (8 फरवरी) की रात करीब 9 बजे के आसपास की है. घर में शादी का माहौल था और ये दोनों खरीदारी कर एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नहर में डूब गए. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

मृतकों की पहचान सैदपुर-सिंगरपुर ग्राम निवासी दुर्मिश तांती (48 साल) और बरौनी ग्राम निवासी मुंती तांती (50 साल) के रूप में हुई है. ये दोनों रिश्ते में साढ़ू बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रजौन थाने की पुलिस पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा.

18 फरवरी को थी घर में बेटे की शादी

मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्मिश तांती के बेटे नीरज कुमार की 18 फरवरी को शादी होनी थी. इसको लेकर दुर्मिश तांती अपने साढ़ू मुंती तांती के साथ खरीदारी के लिए बाइक से बाजार गए थे. दोनों रात में बाइक से पुनसिया-हरना प्रशाखा नहर सड़क मार्ग के रास्ते सैदपुर-सिंगरपुर गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में गांव के समीप अनियंत्रित बाइक के संतुलन खोने से दोनों नहर में डूब गए.

परिजनों के बयान पर होगा यूडी केस

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार और सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा पहुंचे. इसके बाद शव को निकाला गया. इस संबंध में रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों शवों को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश साबित नहीं कर पाए बहुमत तो RJD की बन जाएगी सरकार? तेजस्वी का 'खेला' डिकोड! समझिए खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget