एक्सप्लोरर

CM नीतीश साबित नहीं कर पाए बहुमत तो RJD की बन जाएगी सरकार? तेजस्वी का 'खेला' डिकोड! समझिए खबर

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र देकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. बहुमत का आंकड़ा 122 है. महागठबंधन के पास 115 विधायक हैं.

पटना: बिहार में एनडीए की सरकार तो बन गई और 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट भी होना है. इसका मतलब है कि नीतीश सरकार (Nitish Government) को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पहले ही एलान कर दिया है कि अभी तो खेल होना बाकी है. अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि 12 फरवरी को क्या हो सकता है? तेजस्वी यादव क्या खेल कर सकते हैं? नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाए तो क्या होगा? क्या आरजेडी की सरकार बन जाएगी? पढ़िए रिपोर्ट.

28 जनवरी 2024 को नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र देकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. 78 विधायक बीजेपी के हैं तो 45 विधायक जेडीयू के हैं. एक निर्दलीय विधायक है और जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' के चार विधायक भी शामिल हैं. बहुमत का आंकड़ा 122 है. मतलब नीतीश सरकार के पास बहुमत से छह विधायक ज्यादा हैं. हालांकि बिहार में आरजेडी की ओर से जिस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि कई विधायक उन लोगों के संपर्क में हैं और जेडीयू के कई विधायक गायब हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर 10 से 12 विधायक विधानसभा में बहुमत साबित करने के दौरान नहीं पहुंचते हैं तो नीतीश कुमार के लिए परेशानी बढ़ सकती है.

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि अभी सभी पार्टियों में यह चर्चा जोड़ों पर है कि खेला होगा, लेकिन यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है. उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. अगर वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में मतदान होते हैं तो निश्चित रूप से यह क्लियर हो जाएगा कि नीतीश सरकार को बहुमत नहीं है.

क्या आरजेडी की सरकार बन जाएगी?

अरुण पांडेय ने कहा कि लेकिन यह होने वाला नहीं है. अगर ऐसी बातें सामने आएंगी तो उस दिन नीतीश कुमार विधानसभा में ही नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें यह सब पहले से पता होगा. अगर नीतीश कुमार 12 फरवरी को विधानसभा में आते हैं तो सारे कयासों पर विराम लग जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर एनडीए के कुछ विधायक नहीं पहुंचते हैं तो सरकार गिर जाएगी, लेकिन आरजेडी की सरकार बन जाएगी यह भी संभव नहीं है. यह बात सही है कि अगर नीतीश कुमार बहुमत साबित नहीं करते हैं तो उनकी सरकार गिर जाएगी.

कहा कि आरजेडी बड़ी पार्टी है तो उसी वक्त राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया जा सकता है. उसके लिए उन्हें राज्यपाल की ओर से कुछ दिनों के लिए समय भी दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके बाद भी आरजेडी की सरकार बन जाए यह संभव नहीं दिख रहा है क्योंकि आरजेडी, कांग्रेस और वामदल मिलाकर कुछ कल 115 विधायक हैं. अगर जीतन राम मांझी समर्थन भी देते हैं तो 119 विधायक होंगे.

जेडीयू और बीजेपी से कुछ विधायक टूट गए तो?

आग गणित समझाते हुए अरुण पांडेय ने कहा कि अगर जेडीयू या बीजेपी का कोई विधायक फ्लोर टेस्ट में नहीं आता है और सरकार को समर्थन नहीं करता है तो वह पार्टी छोड़कर आरजेडी में भी शामिल नहीं हो सकता है. क्योंकि दल-बदल कानून के अनुसार एक तिहाई विधायक को छोड़ना पड़ेगा जो संभव नहीं दिख रहा है. अगर चार-पांच या 10 विधायक छोड़ते भी हैं तो उनकी सदस्यता चली जाएगी. ऐसे में वह आरजेडी को भी समर्थन नहीं कर सकते हैं. लिहाजा बिहार में राष्ट्रपति शासन भी लग सकता है. अंत में उन्होंने कहा कि यह सब होने वाला नहीं है. निश्चित तौर पर नीतीश सरकार 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित कर देगी.

यह भी पढ़ें- अमर्यादित टिप्पणी पर बहुत कुछ सुना गए सुशील कुमार मोदी, कहा- 'राहुल गांधी को पता नहीं है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget