एक्सप्लोरर

Banka News: मेला देखने घर से निकला था 18 साल का शिवम, सुबह रेलवे ट्रैक के पास पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम

Banka News: मृतक शिवम अपने घर से दो सौ रुपये लेकर चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले मेले में घूमने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

Banka News: बांका सदर थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित एक इमली के पेड़ से रविवार की सुबह पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटके एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान बांका शहर के विजयनगर मोहल्ले के नंदलाल उर्फ नंदू पोद्दार के पुत्र 18 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में की गई है. वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

बताया जाता है कि मृतक युवक बांका सदर अस्पताल के नजदीक नाश्ते की दुकान चलाता था. बीती रात वह मेला देखने के लिए घर से निकला था. इसके बाद रविवार की सुबह पेड़ से उसका शव लटके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जहां स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मेला देखने के लिए निकला था घर से

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात्रि मृतक शिवम अपने घर से दो सौ रुपए लेकर चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले में घूमने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन भी की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. वहीं, रविवार की सुबह ट्रेन से बांका आ रहे कुछ लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ने की सूचना के बाद शव की पहचान शिवम के रूप में हुई. 

हत्या कर पेड़ से लटकाने का शक

वहीं, दबी जुबान लोग उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने को लेकर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं. इस सम्बंध में टाउन थानाध्यक्ष शम्भू प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही एएसआई छोटू कुमार को दलबल के साथ भेजकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम में भेज दिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अब तक परिजनों ने भी किसी तरह की लिखित जानकारी थाने में नहीं दी है. हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है.

ये भी पढ़ेंः गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने पर बीजेपी और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget