एक्सप्लोरर

बदायूं डबल मर्डर पर आया गिरिराज सिंह का बयान, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर पलटवार

Badaun Double Murder: गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मंगलवार को बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया.

Badaun Double Murder News: बदायूं (यूपी) जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार (19 मार्च) की देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना को लेकर एक तरफ जहां पुलिस कार्रवाई कर रही है वहीं बयानबाजी भी हो रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी समझ रहे हैं कि उनका जनाधार खिसक रहा है इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया. योगी आदित्यनाथ की सरकार में जितनी तरजीह हिंदुओं को मिली उतनी ही मुसलमानों को भी मिली है. गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में बुधवार को बयान दिया है.

गिरिराज सिंह ने कहा- सरकार संवेदनशील

बीजेपी नेता ने कहा कि जहां तक बदायूं की घटना का सवाल है तो जिनकी निर्मम हत्या की गई है सरकार उनके प्रति संवेदनशील है. निश्चित रूप से जांच के बाद उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. योगी आदित्यनाथ की सरकार में कभी भी अपराधियों को खुली छूट नहीं दी गई है.

वहीं दूसरी ओर बेगूसराय में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से यहां पर रिफाइनरी फर्टिलाइजर थर्मल जैसी संस्थाएं हैं. इससे कुछ न कुछ प्रदूषण होना स्वाभाविक है, लेकिन जिस तरह से प्रदूषण का आंकड़ा बढ़ा है वह चिंता का विषय है. इसमें एक बड़े पहल की आवश्यकता है.

क्या है बदायूं की घटना?

बदायूं में दो बच्चों आयुष और आहान की मंगलवार शाम हत्या की गई है. इनमें एक की उम्र 11 और दूसरे की छह साल थी. पिता विनोद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. साजिद और जावेद नाम पर हत्या का आरोप लगा है. आरोपियों में से एक साजिद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया वहीं एक आरोपी जावेद फरार है.

यह भी पढ़ें- Badaun Double Murder Case: आयुष और आहान की हत्या के बाद साजिद-जावेद बोले, आज काम पूरा कर दिया, हाथ में थी खून से सनी छुरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget