एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'धार्मिक काम इस तरह...', राम मंदिर को लेकर RJD का नया बयान, PM मोदी पर निशाना

Ram Mandir News: बिहार की महागठबंधन सरकार ने रोजगार के मुद्दे को उठाया है. वहीं बीजेपी का कहना है कि बिहार सरकार ने राम का अपमान किया है. विशेष समुदाय को खुश करने के लिए आज छुट्टी घोषित नहीं की गई. 

पटनाएक तरफ बीजेपी राम मंदिर का श्रेय लेने में आगे है तो वहीं दूसरी ओर पार्टी को घेरने के लिए महागठबंधन सरकार की ओर से रणनीति तैयार कर ली गई है. महागठबंधन की ओर से रोजगार का मुद्दा उठाया जा रहा है. सोमवार (22 जनवरी) को आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बयान देते हुए पीएम मोदी (PM Modi) को भी निशाने पर लिया. बीजेपी पर हमला किया.

एजाज अहमद ने कहा कि दो महीने में दो लाख 17 हजार नव नियुक्त शिक्षकों की बिहार में नियुक्ति हुई है. बिहार सरकार रोजगार दे रही है. युवाओं के इससे मतलब है. मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ. राम मंदिर धर्म आस्था से जुड़ा मुद्दा है उस पर समझौता नहीं किया जा सकता, लेकिन राजनीतिक व्यक्ति को धार्मिक काम इस तरह नहीं करना चाहिए जैसे प्रधानमंत्री राम मंदिर में कर रहे हैं. वह राजनीतिक हित साध रहे हैं.

बीजेपी को बड़ा नुकसान होगाआरजेडी

एजाज अहमद ने आगे कहा कि धार्मिक काम धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को करना चाहिए. धर्म आस्था को बीजेपी राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश लोकसभा चुनाव को लेकर कर रही है, लेकिन बीजेपी को बड़ा नुकसान होगा. युवाओं को रोजगार चाहिए. युवा पीएम मोदी से पूछ रहा है कि 10 साल में 20 करोड़ रोजगार क्यों नहीं मिला? केंद्र सरकार ने युवाओं के हित के लिए कोई काम नहीं किया. राम के नाम पर बीजेपी कब तक सियासत करती रहेगी? राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जो लोग गए या जो देश में माहौल है वह लोगों की अपनी आस्था के कारण है न की बीजेपी के कहने पर लोग कर रहे हैं.

उधर जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन ने कहा कि अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को राजनीतिक तौर पर भुनाने की कोशिश कर रही है. करोड़ों हिंदुओं की आस्था भगवान राम में है, लेकिन यदि बीजेपी सोच रही है कि इसको वोट में तब्दील कर लेगी तो इससे हास्यास्पद और क्या होगा? यह संभव नहीं. वैसे भगवान राम सबके हैं. मोदी सरकार अब सत्ता में नहीं आएगी. रोजगार दे नहीं पाई. 15 लाख हर लोगों के बैंक खाते में नहीं आए. महंगाई चरम पर है. 

बीजेपी ने क्या कहा है?

बता दें पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा कि बिहार सरकार ने राम का अपमान किया है. जनता माफ नहीं करेगी. लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी. नीतीश-तेजस्वी ने विशेष समुदाय को खुश करने के लिए, उनका वोट लेने के लिए बिहार में आज छुट्टी घोषित नहीं की. 

यह भी पढ़ें- अयोध्या नहीं गए तो क्या हुआ... पटना भी हुआ राममय, राज्यपाल जलाएंगे पहला दीप, और भी बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget