एक्सप्लोरर

औरंगाबाद: पिता की मौत का बेटे ने लिया बदला, चाचा की धारदार हथियार से काटकर की हत्या

आरोपी भतीजा विनीत के पिता की तबीयत खराब थी, ऐसे में चाचा जगदीश राम जो एक तांत्रिक थे उन्होंने भूत-पिशाच का मामला बताते हुए बीमार व्यक्ति की झाड़फूंक शुरू की, लेकिन इसी चक्कर में व्यक्ति जान चली गई.

औरंगाबाद: जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के अमरपुरा के समदा गांव में भतीजा ने अपने चाचा की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. दरसअल आरोपी भतीजा विनीत के पिता की तबीयत खराब थी, ऐसे में चाचा जगदीश राम जो एक तांत्रिक थे उन्होंने भूत-पिशाच का मामला बताते हुए बीमार व्यक्ति की झाड़फूंक शुरू की. लेकिन इसी चक्कर में व्यक्ति जान चली गई. ऐसे में मृतक के पुत्र ने अपने 55 वर्षीय चाचा जगदीश राम की टांगी से काटकर हत्या कर दी.

इस संबंध में कुटुंबा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि आरोपी ने आवेग में आकर हत्या की है. बताया जा रहा है कि उस गांव के एक व्यक्ति की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसे झाड़फूंक करने वाले भाई ने अस्पताल न भेजकर घर में झाड़फूंक शुरू कर दिया. झाड़फूंक के चक्कर में सही इलाज न होने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई. इधर, अपने पिता की मौत से आहत बेटे विनीत ने अपने चाचा की हत्या कर दी.

थानाध्यक्ष ने बताया कि जगदीश राम गांव में तंत्र-मंत्र और ओझा-गुनी का काम करता था, जिसपर ग्रामीण बीमार युवक को मार देने का आरोप लगा रहे थे. इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ और मामले ने हिंसक रूप ले लिया. इसी बीच मृतक के उग्र हुए पुत्र ने टांगी से काटकर ओझा रहे अपने चाचा की हत्या कर दी.

इधर, घाटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हत्या करने वाले विनीत राम को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए गए खून से सने टांगी को भी बरामद कर लिया है. वहीं मृतक जगदीश राम का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget