एक्सप्लोरर

Bihar News: औरंगाबाद में बारात से लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को बताई पूरी आपबीती

Aurangabad News: मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार की रात में गांव में बारात आई थी जिसे देखने वह गई थी. इस दौरान यह घटना हुई है.

औरंगाबाद: जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना (Aurangabad News) हुई है. बताया जा रहा है कि दो मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. नाबालिग का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार की रात में गांव में बारात आई थी जिसे देखने वह गई थी. बारात लगने के बाद जब वह रात्रि के 11 बजे घर पहुंची तो देखा कि ब्लीडिंग हो रही है. पूछने पर घटना की जानकारी देते हुए बेहोश हो गई. इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

पीडि़ता ने अपनी मां को बताई घटना

वहीं, होश में आने के बाद बच्ची ने बताया कि बारात से लौटने के बाद जब वह घर लौट रही थी तभी दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया. दोनों ने मुंह दबाकर उसे एकांत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची ने बताया कि उसमें से एक लड़के को वह पहचानती है. फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

'ओबरा थाने की पुलिस द्वारा बच्ची को लाया गया था'

इस मामले को लेकर एसीएमओ किशोर कुमार ने बताया कि रात्रि में डेढ़ बजे ओबरा थाने की पुलिस द्वारा एक बच्ची को लाया गया था. मामला रेप का था और उसे लगातार ब्लीडिंग हो रही थी. इसके कारण वह काफी तकलीफ में थी. बच्ची की स्थिति को देखते तुरंत महिला चिकित्सक को बुलाया गया और एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था कर उसका इलाज शुरू किया गया. रात भर चले इलाज के बाद उसकी स्थिति नॉर्मल है.

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: मोतिहारी में चर्चित प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एसपी ने वारदात के पीछे की बताई कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget