एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022: नीतीश कुमार ने BJP के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल को भी दी बधाई, मणिपुर को लेकर आया पहला रिएक्शन

मणिपुर विधानसभा चुनाव में जेडीयू को छह सीट मिली है. नीतीश कुमार ने इसे जेडीयू की शानदार जीत बताई है. उन्होंने मणिपुर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है.

पटनाः देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद अब नतीजे लगभग साफ हो गए हैं. नतीजों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) के साथ-साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को भी इस जीत पर बधाई दी है. चार राज्यों में बीजेपी तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार दिख रही है. इस बीच मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बधाई और शुभकामनाएं  दे दी है. मणिपुर में हुए चुनाव में जेडीयू को कुछ सीटों पर मिली जीत को लेकर भी उनका रिएक्शन आ गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं. इन प्रदेशों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर विश्वास प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी को पुनः मौका दिया है. 

यह भी पढ़ें- बिहार के इस कॉलेज में छात्रों को नहीं मिल रहा खाना, भूखे रहने के कारण बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

'मणिपुर की जनता का करेंगे सेवा'
उधर, मणिपुर में जेडीयू के विजयी उम्मीदवारों, समर्पित कार्यकर्ताओं को भी नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विजयी उम्मीदवार पूरी लगन और मेहनत से मणिपुर की जनता की सेवा करेंगे, ऐसा मुझे विश्वास है. उन्होंने लिखा- "मणिपुर विधानसभा चुनाव में छह सीटों पर जेडीयू की शानदार जीत के लिए मणिपुर की जनता को बधाई एवं उनका हार्दिक अभिनंदन. उनका हृदय से आभार कि उन्होंने जद(यू) को सेवा का अवसर दिया." 

वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देख नीतीश कुमार ने इस सफलता के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान थे. आप के सीएम उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र धूरी से 82,592 वोट मिला है. 

यह भी पढ़ें- UP Election Result: BJP की बढ़त से पार्टी नेताओं में उत्साह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- मन में था मोदी-योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget