एक्सप्लोरर

Ashwini Choubey Statement: 'ठगबंधन सरकार के मुखिया हैं नीतीश', गोपालगंज पहुंचे अश्विनी चौबे ने CM को खूब सुनाया

Bihar News: बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं, बुधवार को गोपालगंज केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने महगठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला.

गोपालगंज: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने गोपालगंज में सारण स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव में बीजेपी (BJP) प्रत्याशियों के पक्ष में बुधवार को जनसंपर्क किया. चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रेसवार्ता की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस (Congress) और महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में ठगबंधन की सरकार चल रही है और उसके मुखिया नीतीश कुमार हैं. नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं. 

राहुल गांधी पर साधा निशाना

अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल गांधी को उनके किए की न्यायालय से सजा मिली है. फैसले का पूरा देश सम्मान कर रहा है लेकिन राहुल गांधी न्यायालय का लगातार अपमान कर रहे हैं. वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बिहार के युवराज बिहार को जंगल राज की ओर लेकर जा रहे हैं तो देश के युवराज राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की छवि खराब कर रहे हैं.

बीजेपी के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं- अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सारण स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव में बीजेपी के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को दो तिहाई वोट से सरकार बनाने का दावा किया. वहीं, सात दशक बाद भारत में चीता को लेकर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से अष्ठमी के दिन एक बड़ी खुशखबरी आई है. यहां नामीबिया से सितंबर में लाई गई एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है. चारों पूरी तरह स्वस्थ हैं. 

टाइगर प्रोजेक्ट का मैसूर में होगा सम्मेलन'

चौबे ने कहा कि भारत के लिए बुधवार का दिन सुखद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत में चिता की परंपरा को आगे बढ़ाने की सोच मिल का पत्थर साबित हो रहा है. वहीं, टाइगर प्रोजेक्ट सम्मेलन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी नौ अप्रैल को टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे हो रहे हैं. कर्नाटक के मैसूर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन कराया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ashwini Choubey Statement: 'Ashwini Choubey reached Gopalganj and attacked CM Nitish Kumar and Congress leader Rahul Gandhi.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget