एक्सप्लोरर

Bihar: 'बड़ा-बड़ा टीका लगाते हैं, रुद्राक्ष पहनते हैं...', जगदानंद के बाद अब अशोक चौधरी भड़के, BJP पर कह दी ये बड़ी बात

Bihar Politics: अशोक चौधरी ने प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बयान दिया. कहा कि बीजेपी ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्ता हासिल की लेकिन नौ साल से इस पर कुछ नहीं बोल रही है.

पटना: बिहार में अब टीका और रुद्राक्ष को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि तिलक लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया. अब जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने टिप्पणी की है. गुरुवार (7 सितंबर) को अशोक चौधरी ने कहा कि जो लोग आज भगवान राम की परछाई में देश में राजनीति कर रहे हैं और बड़ा बड़ा टीका लगाते हैं, रुद्राक्ष पहनते हैं. उनको ठीक से देवी पुराण और रामायण याद नहीं होगा. सिर्फ भगवान राम की छाया में इस देश में राजनीति कर रहे हैं.

अशोक चौधरी ने प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान यह बातें कहीं. बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ तोड़ने का काम करते हैं. ठीक से हिंदू धर्म को समझते भी नहीं हैं. धर्म पर विश्वास करना और राजनीति दोनों अलग-अलग चीजें हैं. हम धर्म पर विश्वास कर सकते हैं, लेकिन हम देश की जनता के प्रति कितने जवाबदेह हैं उसका भी आकलन देश और प्रदेश की जनता करेगी.

भारत धर्मनिरपेक्ष देश, यहां सबको बराबर का सम्मान

जेडीयू नेता ने कहा कि बीजेपी ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्ता हासिल की लेकिन नौ साल से इस पर कुछ नहीं बोल रही है. भगवान राम, राम मंदिर के निर्माण और कैसे देश में हिंदुत्व ताकत मजबूत हो सिर्फ इस पर बात करती रही है. सिर्फ धर्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. धर्म हर व्यक्ति का अपना अधिकार है. बहुत लोग हिंदू से मुस्लिम हो जाते हैं और मुस्लिम से हिंदू हो जाते हैं. उनका ये विशेषाधिकार है. भारत धर्मनिरपेक्ष देश है. यहां सबको बराबर का सम्मान है.

अशोक चौधरी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 'इंडिया' जैसे शब्द से उन्हें डर है. हमें इस बात से चिंता नहीं कि वो भारत लिख रहे. आरएसएस बार-बार भारत की बात कहता रहा है, आने वाले समय में आरक्षण पर भी बात होगी. आरएसएस के लोगों ने आरक्षण खत्म करने की बात कही थी. बीजेपी अगर मजबूत होगी तो आरक्षण पर हमला करेगी. हम आरक्षण के पक्षधर लोगों के बीच जाएंगे. हम ऐसा माहौल तैयार करेंगे कि दूसरे प्रदेश के लोग भी आरक्षण को लेकर सजग होंगे और एक मंच पर आएंगे.

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: 'इंडिया' और भारत पर मचे घमासान के बीच दिल्ली पहुंच रहे CM नीतीश, G20 के भोज में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget