एक्सप्लोरर

Bihar News: अरवल में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

Arwal News: अरवल में वज्रपात से कई लोगों की मौत हो गई है. कोई खेत में काम कर रहा था तो कोई घर के बाहर ही था. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अरवल: जिले के चार अलग-अलग जगहों पर व्रजपात गिरने से चार लोगों की मौत (Arwal News) हो गई. शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने के बाद बिजली गरजने लगी. बिजली की तेज गर्जन के बाद बूंदाबांदी बारिश शुरू हुई. इस दौरान अलग अलग जगहों पर आकाशीय बिजली के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई, जिनका अभी इलाज चल रहा है. घटना जिले के बेला बिगहा, बालागढ़, छतोई और हेलारपुर गांव की है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

खेत में कर रही थी काम

सदर थाना क्षेत्र के बेला बिगहा गांव में अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई बेटी पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसके घायल मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र पासवान की 17 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी अपनी मां जानकी देवी के साथ खेत में सब्जी के पौधे रोप रही थी. इस दौरान उसके शरीर पर ठनका गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, दूसरी घटना रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बालागढ़ गांव के पास हुई. गांव में ललन सिंह के 16 वर्षीय पुत्र भैरव कुमार अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान अचानक बिजली चमकी और उसके शरीर पर गिर गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रामपुर चौरम थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

तीसरी घटना कुर्था थाना क्षेत्र के छतोई गांव में हुई. जहां 45 वर्षीय सरजू सिंह की खेत में काम करने के दौरान ठनका गिरने से मौत हो गई. चौथी घटना किंजर थाना क्षेत्र का है. हेलारपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह के 13 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी की ठनका गिरने से मौत हो गई. वर्षा अपने छत पर कपड़ा उतारने गई थी. इस दौरान ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से ही मृतक के गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हाल है. सभी मृतकों का शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor News: लाठीचार्ज पर बोले PK- 'आदमी कल जाति के नाम पर फिर उसी को वोट देगा जिसने उसे लाठी मारी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget