एक्सप्लोरर

Arrah Road Accident: आरा में 3 दोस्तों की मौत, भागने के दौरान बाइक को 20 मीटर तक घसीट ले गया ट्रक ड्राइवर

Arrah News: मरने वाले तीनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे. शुक्रवार की रात कोईलवर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

आरा: बिहार के भोजपुर में बेलगाम ट्रक ने पटना से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया. इस हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. शुक्रवार (15 दिसंबर) की देर रात कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना नेशनल हाईवे पर सकड्डी मोड़ के पास यह घटना हुई है. सड़क हादसे (Road Accident) के बाद भागने के दौरान ट्रक ड्राइवर बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीट ले गया.

एक ही गांव के रहने वाले थे तीनों दोस्त

इस हादसे में मरने वाले तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को ले जाकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया.

18 से 21 साल के बीच थी सबकी उम्र

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मरने वाले तीनों दोस्त युवक थे. सबकी उम्र 18 से 21 साल के बीच थी. मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी बितन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन पासवान, जयपत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र शिव लगन और भरत पासवान के 18 वर्षीय पुत्र धनजीत कुमार के रूप में हुई है.

पटना से आरा लौट रहे थे तीनों युवक

मृतक कुंदन के पिता बितन पासवान ने बताया कि एक महीने पहले पटना के दानापुर (शाहपुर) में कुंदन के ऑटो को पुलिस ने पकड़ लिया था. कुंदन अपने दो दोस्त शिव लगन और धनजीत के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से उस ऑटो का बेल कराने के सिलसिले में दानापुर गया था. रात करीब साढ़े दस के बाद गांव लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद घर के सभी सदस्य आरा सदर अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- Watch: जयनगर में स्टेशन पर खड़ी पवन एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धूकर जलने लगी बोगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget