एक्सप्लोरर

Arrah Murder: आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, पहले झगड़ा हुआ... फिर गांव के ही शख्स ने मार डाला

Bihar Arrah Crime News: पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. घटना चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर बथानी गांव की है.

Man Shot Dead in Arrah: बिहार के आरा में शुक्रवार (21 जून) की रात एक शख्स की उसके घर पर चढ़कर गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर बथानी गांव की है. गोली लगने के बाद युवक को परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान रतनपुर बथानी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न यादव के रूप में की गई है.

घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है. पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है.

घटना को लेकर परिजन ने बताई झगड़े की बात

इस पूरे मामले में मृतक शत्रुघ्न यादव के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शाम में घर से कुछ दूरी पर सरकारी स्कूल के पास शत्रुघ्न टहलने गया था. वहां हत्या करने वाला आरोपित युवक भी अपने साथियों के साथ मौजूद था. स्कूल पर ही उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद उनका भाई घर आ गया. तभी आरोपित युवक अपने अन्य साथियों के साथ हाथ में हथियार लेकर घर पहुंच गया और उनके भाई पर ताबातोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनके भाई की मौत हो गई. आरोपित युवक गांव का ही रहने वाला कौशल यादव है. बताया कि करीब छह राउंड फायरिंग की गई है. हालांकि किस बात को लेकर विवाद हुआ था यह अभी पता नहीं चला है.

रात करीब 8.30 बजे के आसपास की है घटना

इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने मीडिया ग्रुप में बताया है कि शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि शत्रुघ्न यादव और कौशल यादव आपस में परिचित हैं. किसी बात को लेकर दोनों में आपस में शाम करीब साढ़े आठ बजे झगड़ा हुआ और उसी दौरान कौशल यादव ने शत्रुघ्न यादव पर गोली फायर कर दी. बाद में घायल की मृत्यु हो गई. अभियुक्त की पहचान कर ली गई है. कौशल यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- बिहार में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पैसेंजर ट्रेन, लोको पायलट ने जान जोखिम में डाल ऐसे टाला हादसा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget