एक्सप्लोरर

Bihar: अररिया में बालू माफियाओं का आतंक, खनन विभाग के अधिकारियों पर किया हमला, जब्त ट्रैक्टर भी छुड़ाकर ले गए

Araria News: खनन अधिकारी अभिजीत कुमार के अनुसार खनन माफियाओं के हमले में निरीक्षक मोहम्मद अरमान घायल हो गए हैं. इस संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है.

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में खनन माफिया के सहयोगियों ने गुरुवार को खनन विभाग के अधिकारियों की एक टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने अवैध रूप से खनन की गई रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी जबरन छीन ली. अधिकारियों ने पहले इसे जब्त कर लिया था. 

अधिकारियों के पास से ट्रैक्टर छीनकर हुए फरार
अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया, ‘‘रामपुर में यह घटना उस दौरान हुई, जब खनन विभाग के अधिकारियों की एक टीम अवैध खनन गतिविधियों की जांच करने के लिए वहां गई थी. अधिकारियों ने अवैध रूप से खनन की गई रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की थी. खनन माफिया के सहयोगियों ने अधिकारियों पर हमला किया और आरोपियों ने अधिकारियों के पास से जब्त ट्रैक्टर को जबरन छीन लिया और फरार हो गए. 

अधिकारियों की औपचारिक शिकायत के बाद होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि हम खनन अधिकारियों द्वारा औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराने का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद पुलिस कार्रवाई तुरंत शुरू हो जाएगी. अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है. हालांकि, जिला खनन अधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि इस हमले में खनन निरीक्षक मोहम्मद अरमान घायल हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम इस संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं."

वहीं फारबिसगंज थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खनन अधिकारियों की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. खनन विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी. बता दें कि बिहार में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, इससे पहले भी खनन विभाग के कर्मचारियों पर हमले की घटना सामने आ चुकी है.

यह भी पढ़ें: दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा पुणे-पटना विमान, लैंडिंग के समय मारी गई प्लेन पर लेजर लाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget