एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में तापमान में गिरावट के साथ कई शहरों में AQI हुई खराब, भागलपुर में वायु सबसे अधिक प्रदूषित

Bihar News: बिहार में रविवार को राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. सबसे कम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में दर्ज किया गया.

पटना: बिहार में तापमान में गिरावट आने के साथ कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार को 'खराब' श्रेणी में रहा जबकि भागलपुर में 324 एक्यूआई के साथ हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी दर्ज की गई. विशेषज्ञों के अनुसार हवा की गति और तापमान कम (Bihar Weather) होने के कारण रविवार को कुछ शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में आ गई और इसके और भी खराब होने संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की बुलेटिन के मुताबिक 30 दिसंबर 2023 को शाम चार बजे दर्ज आंकड़ों के मुताबिक बिहार में भागलपुर 386 एक्यूआई के साथ सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा. सीपीसीबी द्वारा देश के 238 शहरों के दैनिक 'वायु गुणवत्ता सूचकांक' जारी किया जाता है.

इन शहरों का जानें एक्यूआई 

सीपीसीबी का कहना है कि ‘बहुत खराब’ वायु-गुणवत्ता लंबे समय तक रहने पर श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है. एक्यूआई आठ प्रदूषकों यथा पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोन से कम के कण), पीएम 10 (10 माइक्रोन से कम के कण), नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, ओजोन, कार्बन मोनोऑक्साइड, अमोनिया और शीशा को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता का आकलन है. बिहार के छह जिले जहां एक्यूआई (30 दिसंबर, 2023 शाम 4 बजे) खराब श्रेणी में पाया गया उनमें आरा (292), सासाराम (285), सहरसा (262), अररिया (259), राजगीर (245) और पटना (208) शामिल हैं. इन शहरों का एक्यूआई 'खराब' (201-300) स्तर तक गिर गया है.

AQI 301 से 400 है 'बहुत खराब' 

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को 'अच्छा' (न्यूनतम प्रभाव), 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक' (संवेदनशील लोगों को सांस लेने में मामूली परेशानी), 101 से 200 के बीच 'मध्यम' (फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी), 201 से 300 'खराब' (लंबे समय तक संपर्क में रहने पर अधिकांश लोगों को सांस लेने में तकलीफ), 301 से 400 'बहुत खराब' (लंबे समय तक संपर्क में रहने पर श्वसन संबंधी बीमारी), और 401 से 500 'गंभीर' (स्वस्थ लोगों को प्रभावित करताहै और बीमार लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है), मौजूदा बीमारियाँ) माना जाता है।

'यह जलवायु परिवर्तन के कारण है'

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला ने राज्य में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बारे में रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'यह सच है कि राज्य के कुछ शहरों में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है. यह जलवायु परिवर्तन के कारण है. हवा की गुणवत्ता में यह गिरावट मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण है जो पराली जलाने की वजह से प्रदूषक लेकर आ रही हैं, साथ ही शांत हवा की स्थिति और तापमान में गिरावट भी है.'

देवेंद्र कुमार ने कहा, 'जैसे-जैसे तापमान गिरता है, नमी की मात्रा बढ़ने के कारण ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं भारी हो जाती हैं. इससे पृथ्वी की सतह के करीब प्रदूषकों को जमा करने की हवाओं की क्षमता भी बढ़ जाती है. बारिश के रूप में मौसम की स्थिति निश्चित रूप से तत्काल कुछ राहत लाएगी.'

पटना में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस

इस बीच, रविवार को राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. सबसे कम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में दर्ज किया गया, इसके बाद बक्सर (10.4 डिग्री सेल्सियस), सहरसा (10.5 डिग्री सेल्सियस), सीवान के जीरादेई (10.6 डिग्री सेल्सियस), कैमूर (11.7 डिग्री सेल्सियस) पटना (11.9 डिग्री सेल्सियस) और अररिया में फारबिसगंज (12.0 डिग्री सेल्सियस) में तापमान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: क्या बिहार की राजनीति में होने वाला है बड़ा खेल? लालू यादव से मिलने पहुंचे विधानसभा स्पीकर, हलचल हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget