एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'आनंद मोहन समेत 27 कैदियों की रिहाई की अधिसूचना' पर बीजेपी का तंज- 'RJD के दवाब में लिया गया फैसला'

Bihar News: बिहार सरकार ने आनंद मोहन की रिहाई पर मुहर लगा दी है. साथ ही 27 कैदियों की रिहाई के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिनके जेल में रहते 14 साल हो चुके हैं.

पटना: बिहार सरकार द्वारा बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह समेत 27 कैदियों को जेल से रिहा करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है.  इसे लेकर बिहार बीजेपी प्रवक्ता डॉ रामसागर सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने यहां तक कह डाला कि इससे नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं मिलने वाला.

बिहार बीजेपी प्रवक्ता डॉ रामसागर सिंह ने कैदियों की रिहाई पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन 27 कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया है उसमें 13 MY समीकरण वाले हैं. यह RJD का आधार वोट है. इसी को ध्यान में रखकर निर्णय हुआ. यह RJD के दबाव में लिया गया फैसला है. लेकिन यह फैसला नीतीश कुमार को 2024 के लोक सभा चुनाव में कोई फायदा नहीं पहुंचायेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आपके सभी करतूत को जनता देख रही है. बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं.

27 कैदियों में कौन-कौन हैं जिनकी रिहाई पर लगी है मुहर

बता दें बिहार सरकार ने आनंद मोहन समेत उन 27 कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया है जो उम्र कैद की सजा काट रहे हैं लेकिन उनके जेल में रहते 14 साल हो चुके हैं. इस सूची में 27 नाम हैं जिनमें 13 नाम MY हैं. सूची में लखीसराय जेल में बंद अशोक यादव, बेऊर सेंट्रल जेल में बंद शिवजी यादव, भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में बंद किरथ यादव, बक्सर के ओपेन जेल में बंद राज बल्लभ यादव उर्फ बिजली यादव, पतिराम राय और किशुनदेव राय, भागलपुर जेल में बंद चन्देश्वरी यादव, बिहारशरीफ जेल में बंद खेलावन यादव के साथ-साथ भागलपुर के स्पेशल जेल में बंद मो. खुदबुद्दीन, अलाउद्दीन अंसारी, हलीम अंसारी और अख्तर अंसारी, अररिया जेल में बंद दस्तगीर खान का नाम शामिल हैं.

बीजेपी पर हमलावर जदयू प्रवक्ता

वहीं इस रिहाई पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जिन 27 लोगों को जेल से रिहा करने का निर्णय लिया गया वह कानून के हिसाब से लिया गया है. नीतीश सरकार की नीति ही है ना किसी को बचाना न किसी को फंसाना. बीजेपी के लोग इस सूची में तरह तरह के समीकरण की बात कर रहे हैं. उनको अपने अंदर झांककर देखना चाहिए. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा किया गया था. बीजेपी का असली चरित्र यही है जो समाज विरोधी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget