एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के इन 33 रेलवे स्टेशन को PM मोदी ने दी सौगात, लिस्ट में देखिए आपके जिले का भी नाम है?

Amrit Bharat Yojana: बिहार में 68 रोड ओवरब्रिज, अंडरपास के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीएम मोदी शिलान्यास और उद्घाटन किया है.

पटना: अमृत भारत योजना (Amrit Bharat Yojana) के तहत बिहार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार (26 फरवरी) को बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए गए रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में पटना से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए.

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिमोट के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से देश भर के 554 रेलवे स्टेशनों का तथा 1,500 रोड ओवर ब्रिज, अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बिहार को कई सौगातें दीं.

68 रोड, ओवरब्रिज, अंडरपास के निर्माण कार्य की शुरुआत

कार्यक्रम में बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों बरौनी, सीवान, मुंगेर, थावे, अररिया कोर्ट, शिवनारायणपुर, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, काढ़ागोला रोड, चौसा, लहेरियासराय, बांका, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, नवादा, रक्सौल, मोतीपुर, लखीसराय, मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लाभा, जनकपुर रोड, चकिया, नवीनगर रोड, घोड़ासहन, सालमारी, एकमा एवं शाहपुर पटोरी का पुनर्विकास कार्य एवं 68 रोड ओवरब्रिज, अंडरपास के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई.

रेलवे योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्य की शुरुआत होने से पहले दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान रेलवे की परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति भी दी गई. इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे.

सम्राट चौधरी क्या बोले?

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तस्वीर एक्स पर शेयर की है. उन्होंने लिखा, "बिहार की प्रगति को गति देती भारतीय रेल. आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर विकास एवं 1500 रोड ओवरब्रिज/ रोड अंडरब्रिज/एलएचएस के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ."

यह भी पढ़ें- '50-50 लाख रुपया लेकर हजारों करोड़ कमा लिए...', जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget