एक्सप्लोरर

Amit Shah Nawada Visit: 'दंगा करने वालों को उल्टा करके सीधा कर देंगे', नवादा में अमित शाह नीतीश सरकार पर जमकर बरसे

Amit Shah Statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवादा में महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने धारा 370 को लेकर आरजेडी और जेडीयू को आड़े हाथों लिया.

नवादा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) नवादा पहुंचे. अमित शाह का बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जिले के हिसुआ स्थित इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुझे सासाराम जाना था लेकिन हिंसा भड़की है. गोली चल रही. जनता से मांफी मांगता हूं. बिहार शरीफ में दंगा हो रहा. 2025 चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) में बीजेपी की बिहार में सरकार बनवा दीजिए. दंगा करने वालों को उल्टा करके सीधा कर देंगे. बीजेपी शासित राज्यों में दंगा नहीं होता.

नीतीश के लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा के लिए बंद- अमित शाह 

अमित शाह ने कहा कि नीतीश और ललन को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि आप लोग के लिए बीजेपी के दरवाजा हमेशा के लिए बंद है. नीतीश जातिवाद का जहर घोल रहे हैं और लालू जंगलराज वाले हैं. लालू के बेटे ने नीतीश को पलटू, गिरगिट, सांप कहा था लेकिन नीतीश उन्हीं लोगों के साथ चले गए. बिहार में बीजेपी सरकार बनेगी. बिहार में 2024 चुनाव में बीजेपी सभी 40 सीट जीतने जा रही है. बिहार में हर पंचायत में कॉपरेटिव डेयरी बनाने का काम होगा जब बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी.

'नीतीश कुमार को पीएम बनना है'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश सत्ता के लिए लालू के साथ चले गए. गजब का स्वार्थ है. लालू के बेटे को सीएम बनना है और नीतीश को पीएम बनना है. नीतीश से कहना चाहता हूं कि पीएम के लिए कोई वेकेंसी नहीं है. लालू प्रसाद के साथ जाने वाली सरकार बिहार में शांति कभी नहीं ला सकती है. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि धारा 370 हट रहा था तो संसद में जेडीयू वाले विरोध कर रहे थे जेडीयू, आरजेडी, ममता बनर्जी राम मंदिर का विरोध कर रहे थे. आज भव्य मंदिर बन रहा है. 

बिहार के 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है- केंद्रीय गृह मंत्री

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं केंद्रीय गृह मंत्री हूं. बिहार की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. गवर्नर से बात तो कर सकता हूं. सुबह गवर्नर को फोन किया तो जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सवाल उठाने लगे. 2025 चुनाव में बिहार में बीजेपी की सरकार बनानी है और तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. बिहार की जनता गलतफहमी में नहीं है. बिहार के 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है. नवादा में भी कमल खिलने जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar Violence: बिहार में हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget