एक्सप्लोरर

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ हादसे पर भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव ने जताया दुख, बाबा भोलेनाथ से लगाई गुहार

Khesari Lal Yadav: दक्ष‍िण कश्‍मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई की शाम बादल फटने के बाद कई लोग लापता हैं. अमरनाथ यात्रा को फ‍िलहाल रोक दिया गया है.

पटना: द‍क्ष‍िण कश्‍मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास आठ जुलाई की शाम बादल फटने (Amarnath Cave Cloudburst) से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में कई लोग अब भी लापता हैं. एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएएफ (SDRF), आईटीबीपी (ITBP) और भारीतय सेना (Indian Army) राहत और बचाव कार्य में जुटी है. इस हादसे की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है. भोजपुरी के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav) ने इस घटना पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की है. 

 
 

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'हे भोलेबाबा! सब केहू रउए शरण में बा, रक्षा करी'. साथ ही उन्‍होंने हाथ जोड़ने वाली एक इमोजी भी शेयर की है. खेसारी लाल के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद वहां मौजूद एक अधिकारी ने कहा था कि इस हादसे में करीब 40 लोग लापता हैं. इसमें से कई लोगों को अब तक बचा लिया गया है. प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा को इस हादसे के बाद फ‍िलहाल स्‍थगित कर दिया गया है. राहत और बचाव कार्य खत्‍म होने के बाद आगे की यात्रा को लेकर निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हुई थी. 

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav Health Update: दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती लालू यादव की हालत में सुधार, तेजस्‍वी यादव ने लोगों से की अपील

1969 में हुआ था सबसे बड़ा हादसा 

अमरनाथ यात्रा को लेकर मौसम विभाग (IMD) की ओर से व‍िशेष सलाह जारी की जाती है. आईएमडी ने शुक्रवार को भी इसे जारी किया था. इसके अनुसार शाम चार बजे के आसपास बालटाल और पहलगाम के आसपास आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश को लेकर पूर्वानुमान किया गया था. ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा के दौरान पहले भी इस तरह की प्राकृतिक आपदा की घटनाएं हुई हैं. 1969 में बड़ा हादसा हुआ था. बादल फटने से करीब 100 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Nawada News: पेंशन के लिए भटक रहे स्‍वतंत्रता आंदोलन के 'सिपाही', PM और CM को पत्र लिख चुके हैं 98 साल के प्‍यारेलाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget