एक्सप्लोरर

Bihar Elections: बिहार चुनाव से पहले आकाश आनंद का बड़ा बयान, कैमूर में बोले- 'बसपा की सरकार…'

Bihar Assembly Elections 2025: आकाश आनंद ने लोगों से बहुजन समाज पार्टी को अवसर देने की अपील की. कहा कि कांग्रेस, बीजेपी या अन्य गठबंधनों को आपने मौका दिया, लेकिन उन्होंने केवल जनता को ठगा है. 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने बुधवार (10 सितंबर, 2025) को कैमूर के चैनपुर विधानसभा के भगवानपुर हाई स्कूल से 'बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा' की शुरुआत की. बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है उस लिहाज से यह यात्रा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है. यात्रा का शुभारंभ करते हुए आकाश आनंद ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने बिहार में बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया.

आकाश आनंद ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के दिखाए रास्ते पर चलते हुए बहुजन समाज पार्टी दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सशक्त आवाज बनकर काम कर रही है. आज बहन मायावती भी निरंतर आप सबके अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं. जब हम भीम बोलते हैं, तो दिल से बोलते हैं.

'बीजेपी, कांग्रेस, अन्य गठबंधनों ने ठगा'

आकाश आनंद ने कहा कि बसपा सरकार ने गरीबों और पिछड़े समाज के जीवन में आर्थिक सुधार लाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सभी धर्मों एवं जातियों को सम्मान देने का काम किया है. आज जरूरत है कि बिहार में भी वैसा ही परिवर्तन लाया जाए. बार-बार कांग्रेस, बीजेपी या अन्य गठबंधनों को आपने मौका दिया, लेकिन उन्होंने केवल जनता को ठगा है. 

बहुजन समाज पार्टी को दें अवसर: आकाश

आकाश ने कहा कि अब समय आ गया है कि आप बहुजन समाज पार्टी को अवसर दें. उन्होंने बिहार की जनता को आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपने अधिकार और कल्याण के लिए, अपनी आवाज को मजबूत बनाने के लिए, बसपा को ही विजयी बनाएं. ईवीएम पर हाथी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाएं और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं.

बता दें कि 11 सितंबर को यह यात्रा रामगढ़, राजपुर और बक्सर पहुंचेगी. 12 सितंबर को दिनारा और करगहर विधानसभाओं में, 14 सितंबर को कुर्था और जहानाबाद, 15 सितंबर को छपरा और सीवान, 16 सितंबर को गोपालगंज और बेतिया, 18 सितंबर को मोतिहारी (कल्याणपुर विधानसभा) और मुजफ्फरपुर एवं 19 सितंबर को वैशाली में इसका समापन होगा.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 21 नवंबर को वैशाली में कार्यक्रम
बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 21 नवंबर को वैशाली में कार्यक्रम
मधुबनी ASI फायरिंग कांड पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, 'बिहार पुलिस हो चुकी जुल्मी'
मधुबनी ASI फायरिंग कांड पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, 'बिहार पुलिस हो चुकी जुल्मी'
बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी पैसे की अवैध निकासी! गोपालगंज में सबसे ज्यादा केस
बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी पैसे की अवैध निकासी! गोपालगंज में सबसे ज्यादा केस
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget