एक्सप्लोरर

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री पर क्या बोले एक्टर यश कुमार? आकांक्षा की आत्महत्या पर कह दी बड़ी बात

Akanksha Dubey News: आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दी है. बीते रविवार (26 मार्च) की सुबह यह खबर सामने आई थी.

पटना: भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत पर एक्टर यश कुमार (Yash Kumar) ने एक वीडियो जारी कर भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल खोल दी है. उन्होंने बिना नाम लिए कई लोगों पर हमला बोला है. यश कुमार ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालों से कहा कि थोड़ा सा शर्म करो. लड़कियां इस्तेमाल करने की चीज नहीं होतीं हैं. सपोर्ट करने की चीज होतीं हैं. इंडस्ट्री में किसी एक्टर से बदला लेने के लिए लोग लड़की को गर्लफ्रेंड बनाते हैं, फिर मन भर जाता है तो छोड़ देते हैं. एक्टर ने कहा कि न जाने कितनी लड़कियां भोजपुरी इंडस्ट्री में मेंटल डिप्रेशन में जी रही हैं.

एक्टर यश कुमार ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री वालों ने उन्हें भी बहुत परेशान किया है. बिना किसी का नाम लिए कहा कि जब लोग मंच पर आते हैं तो बोलते हैं कि हम ये हैं तो हम वो हैं. हम इंडस्ट्री वाले एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं. एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है. बताया कि इंडस्ट्री में बाहरी लोग जैसा देखते हैं वैसा बिल्कुल नहीं होता है.

'इस तरह खत्म कर लेना हल नहीं'

भोजपुरी इंडस्ट्री के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को लेकर यश कुमार ने कहा कि ये लोग बुलाकर कहते हैं कि यह रोल आपको मिल रहा है, यह रोल किसी और को मिल रहा है. बाद में पता चलता है कि किसी ने आपको स्क्रिप्ट से निकलवा दिया. यश कुमार ने कहा कि इन सब कारणों से खुद को खत्म कर लेना उसका हल नहीं हैं.

घर का बेटा थी आकांक्षा: यश कुमार

इमोशनल होते हुए आकांक्षा को लेकर यश कुमार ने कहा कि पता है तुम बहुत परेशान थी लेकिन इतना परेशान हो जाना कि खुद को खत्म कर लेना, यह अच्छा नहीं है. डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर लेना, मेंटल लेवल पर डिस्टर्ब हो जाना यह सही नहीं है. कहा कि आकांक्षा दुबे घर का बेटा थी. घर संभालती थी. अब कौन उसका घर देखेगा?

वीडियो में यश कुमार ने इमोशनल होते हुए कहा कि आकांक्षा तुम मेरे लिए लक्ष्मी थी. उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म की हीरोइन आकांक्षा दुबे थी और वह फिल्म हिट भी हुई थी. बता दें कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी. बीते रविवार (26 मार्च) की सुबह यह खबर सामने आई थी.

यह भी पढ़ें- बिहार में DJ की राजनीति: RJD ने कहा- साउंड से हार्ट अटैक का खतरा, सड़क टूट जाती है, BJP बोली- हमारी सरकार आई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget