एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में AIMIM तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में जुटी, कौन-कौन पार्टी हो सकती है शामिल? जानें

Bihar Assembly Election 2025: 2020 में भी एआईएमआईएम के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा बना था जिसमें बीएसपी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी थी. थर्ड फ्रंट को छह सीट आई थी.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बड़ी रणनीति पर काम कर रही है. जो प्लान है उसके अनुसार माना जा रहा है कि बिहार में तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में पार्टी जुट गई है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने एबीपी न्यूज़ को फोन पर मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को बताया कि एआईएमआईएम बिहार में 100 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है. 

आदिल ने कहा, "बिहार नेतृत्व ने ओवैसी साहब को 100 सीटों की सूची सौंप दी है. आखिरी निर्णय उन्हें ही लेना है, लेकिन 100 सीटों पर हमारी तैयारी है. आरजेडी से हम लोग गठबंधन चाहते थे, महागठबंधन में एंट्री चाहते थे, ताकि सेक्युलर वोटों का बिखराव नहीं हो. हमारी पार्टी के बिहार अध्यक्ष एवं विधायक अख्तरुल ईमान साहब ने लालू यादव को चिट्ठी भी लिखी थी, लेकिन आरजेडी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया, इसलिए अब तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में हम लोग लग गए हैं."

इन पार्टियों से चल रही गठबंधन की बातचीत

सवाल है कि थर्ड फ्रंट में कौन-कौन सी पार्टियां होंगी? आदिल हसन ने बताया कि जो भी दल बीजेपी समेत एनडीए को हराना चाहते हैं वे हमारे साथ आ सकते हैं. बहुजन समाज पार्टी, चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी, आईपी गुप्ता कि इंकलाब पार्टी से हम लोगों ने संपर्क साधा है. कुछ और भी अन्य दलों से हम लोगों की वार्ता जारी है. गठबंधन के लिए बातचीत चल रही है. जल्द तीसरा मोर्चा स्वरूप लेगा. 

बता दें कि जो तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद चल रही है इसमें जातीय समीकरण साधने पर विशेष फोकस किया जा रहा है. 2020 में भी एआईएमआईएम के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा बना था जिसमें बीएसपी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी थी. थर्ड फ्रंट को छह सीट आई थी.

अगर इस बार ज्यादा सीटों पर ओवैसी की पार्टी लड़ती है तो महागठबंधन को नुकसान एवं एनडीए को फायदा हो सकता है क्योंकि मुस्लिम वोटों में बिखराव हो सकता है. बिहार में मुस्लिम करीब 17 फीसद हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने आरजेडी के मुस्लिम वोट बैंक में जबरदस्त सेंधमारी की थी. मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाके में ओवैसी को पांच सीटें आई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget