एक्सप्लोरर

कांग्रेस का दावा- बीजेपी से मिली हुई है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी, बिहार चुनाव में नहीं होगा उसका असर

लोक जनशक्ति पार्टी का साथ लेने की संभावना से जुड़े सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी.''

नई दिल्ली: कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को भाजपा की 'बी टीम' करार देते हुए दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली इस पार्टी का विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं होगा क्योंकि लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे. उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को इस चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलेगा और कांग्रेस 2015 के चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी.

झा ने कहा कि एआईएमआईएम, महागठबंधन के वोट में कोई सेंधमारी नहीं कर पाएगी क्योंकि मतदाता अकलमंदी के साथ वोट करेंगे और अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने यह बयान उस वक्त दिया है जब विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सीमांचल के उन क्षेत्रों में मतदान होने वाला है जहां मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी संख्या में है और एआईएमआईएम ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं.

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में एआईएमआईएम ने उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, बसपा एवं कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर अलांयस' (जीडीएसएफ) का गठन किया है. कुशवाहा इस गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. यह पूछे जाने पर क्या ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम बिहार चुनाव के तीसरे चरण में महागठबंधन को नुकसान पहुंचा सकती है तो झा ने कहा, ''मतदाता अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे. वे बहुत अकलमंदी के साथ मतदान करेंगे.''

महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी- झा

साथ ही उन्होंने कहा, ''उनके (एआईएमआईएम) के एक या दो मजबूत उम्मीदावार कुछ असर डाल सकते हैं, लेकिन आमतौर पर मतदाता उनके साथ नहीं जाएगा. मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाता गलत फैसला नहीं करेंगे.'' ओवैसी और उनके सहयोगियों को 'वोट कटवा' करार देते हुए झा ने इस बात पर जोर दिया, ''सबको पता है कि इन्हें कौन गाइड कर रहा है.'' उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि एआईएमआईएम भाजपा की 'बी टीम' है और दोनों मिले हुए हैं.

महागठबंधन के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर झा ने कहा कि महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. चुनाव बाद जरूरत पड़ने पर लोक जनशक्ति पार्टी का साथ लेने की संभावना से जुड़े सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी.'' बिहार में दो चरणों का मतदान 28 अक्टूबर और तीन नवंबर हो चुका है. तीसरे और आखिरी चरण का मतदान सात नवंबर को होगा. 10 नवंबर को मतगणना होगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव में गूंजी कोरोना पर ट्रंप की नाकामी, नड्डा बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति लड़खड़ाए, मोदी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget