एक्सप्लोरर

हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद लालू यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, ट्वीट कर पूछा- कहां दुबके हैं...

बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट में कोरोना मामले की सुनवाई के दौरान राज्य में लॉकडाउन लगाने के निर्णय की जानकारी दी. इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार के कोरोना से निपटने में असफल होने पर गहरी नाराजगी जताई.

पटना: बिहार में कोरोना के बेकाबू हो रहे हालात के बीच मंगलवार को पटना हाईकोर्ट ने फिर एक बार राज्य सरकार को फटकार लगाई. अब कोर्ट की ओर से की गई टिप्पणी पर विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. हाल ही में जमानत पर बाहर आए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा है. लालू यादव ने ट्वीट कर पूछा है कि लालू-राबड़ी शासनकाल को जंगलराज कहने वाले कहां छिपे हुए हैं? 

लालू यादव ने ट्वीट कर कही ये बात

लालू यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, " बिहार की पूरी स्वास्थ्य सेवा को सेना को सौंप देना चाहिए- पटना हाईकोर्ट. महामारी में भी नीतीश सरकार गंभीर और मानवीय नहीं है. भौं-भौं और हुंआ-हुंआ कर जंगलराज जंगलराज चिल्लाने वाले कहां दुबके है?"


हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद लालू यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, ट्वीट कर पूछा- कहां दुबके हैं...

मालूम हो कि बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट में कोरोना मामले की सुनवाई के दौरान राज्य में लॉकडाउन लगाने के निर्णय की जानकारी दी. सरकार की तरफ से जस्टिस सीएस सिंह की खंडपीठ को बताया गया कि राज्य में 5 मई से लेकर 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है. 

स्थिति में सुधार नहीं होना शर्म की बात

हालांकि, इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार के कोरोना से निपटने में असफल होने पर गहरी नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि बार-बार कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होना शर्म की बात है. कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि इस स्थिति में राज्य की स्वास्थ्य सेवा को सेना को सौंप दी जानी चाहिए. इतना कहकर कर कोर्ट ने सुनवाई 6 मई तक टाल दी. अब इस मामले में 6 मई को सुनवाई होगी.

एडवोकेट जनरल ने कही ये बात

इस संबंध में जब एबीपी न्यूज ने एडवोकेट जेनरल ललित किशोर से बातचीत की तो उन्होंने बताया, " अभी लिखित रूप से कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन मुझे कहा जरूर गया है कि हमारी समझ से आपलोग फेल्योर हो रहे हैं तो क्यों नहीं सेना को बिहार की कोविड मैनजमेंट की जिम्मेदारी सौंप दी जाए."

यह भी पढ़ें -

पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार, कहा- नहीं सुधर रही तो सेना को सौंप दें स्वास्थ्य सेवा

बिहार: लॉकडाउन की घोषणा के बाद HAM ने खोला मोर्चा, सरकार के फैसले पर उठाया सवाल, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget