एक्सप्लोरर

पूर्व CM के परिवारों में जुबानी जंग: रोहिणी के बाद तेजस्वी पर भड़कीं जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी, चलाए शब्दों के बाण

Bihar Politics: कुछ दिनों पहले रोहिणी आचार्या के एक ट्वीट पर दीपा मांझी ने उनकी क्लास लगा दी थी. इस बार उन्होंने जिस शब्द का इस्तेमाल रोहिणी के लिए किया था इस बार भी ऐसा ही किया है.

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan ram Manjhi) की बहू दीपा संतोष मांझी (Deepa Santosh Manjhi) इन दिनों ट्विटर पर खूब एक्टिव हैं. ट्विटर पर सबसे ज्यादा वे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार पर अपना भड़ास निकाल रही हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) को लेकर एक ट्वीट किया था. इसके बाद गुरुवार को उन्होंने उनके भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ शब्दों का बाण चलाया है.

गुरुवार को दीपा मांझी ने ट्वीट कर लिखा, “लबरी बहन के लबर भाई तेजस्वी यादव जी अनाज के रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्फास के गोली रखतें हैं ताकि कीड़ा ना लगे, अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा? वईसेही दारू बंद है, अब आपका लोग ज़हरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे ना करेगा? आप भी जागरूकता फैलाईए,सिर्फ़ आरोप मत लगाईए.”

यह भी पढ़ें- पटना म्यूजियम और बिहार संग्रहालय को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड टनल के निर्माण आएगी तेजी, लोगों की सुविधाओं का खास ध्यान

कुछ दिनों पहले रोहिणी के खिलाफ किया था ट्वीट

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दीपा संतोष मांझी ने एक ट्वीट कर रोहिणी आचार्या की क्लास लगाई थी. रोहिणी के एक ट्वीट को कोट करते हुए लिखा था, "अरे हम्मर सिंगापुरिया महारानी, लालू चचा के दामन पर दाग कोई नहीं लगाया है, उ का है ना कि गाय-गेरू के चारा चोरी में शिवानंद तिवारी चचा के कृपा से उनको कोर्ट सजा दिया है. अब सजायाफ्ता तोहरा जननेता लग रहें हैं तो एकरा से बड दलाली का होगा. लबरी."

किस बात पर भड़की थीं दीपा मांझी?

दरअसल रोहिणी आचार्या ने एक ट्वीट कर लिखा था, “जननेता लालू जी के दामन पर दाग लगाकर सत्ता की कुर्सी जिसने पायी है वर्षों सत्ता में रहने के बावजूद भी दर्जनों घोटाले का अंजाम देकर बिहार को फिसड्डी राज्य बनाकर बेशर्मी की चादर ओढ़कर दलालों की फौज बनाकर खुद के गुणगान में ही बिहार के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने में दिन-रात जो लगा हुआ है. जनता इन सत्ता के भूखे भेड़ियों को कभी माफ नहीं करने वाली. आज नहीं तो कल इनके पाप का घड़ा है भरनेवाला.”

क्या है 'लबरी' शब्द का अर्थ

बिहार में अब लबरी शब्द पर बवाल मचा है. इसे लालू यादव द्वारा भक्तचरण दास (Bhakta Charan Das) के लिए इस्तेमाल किए गए भकचोन्हर से जोड़ कर देख रहे हैं. बता दें कि बिहार में लबरी उन लड़कियों को कहा जाता है जो फिजूल में बहुत ज्यादा बातें करती हैं. इस शब्द को अपमानजनक माना जाता है.

यह भी पढ़ें- हेरा शहाब से ज्यादा चर्चा थी उनके पिता की शादी, शहाबुद्दीन ने हिना से किया था प्रेम विवाह, एक ही कॉलेज में पढ़ते थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget