एक्सप्लोरर

कांग्रेस के बाद अब लेफ्ट ने दिया तेजस्वी यादव को झटका! CM फेस पर क्या बोले दीपांकर भट्टाचार्य?

Tejashwi Yadav CM Face: दीपांकर भट्टाचार्य पार्टी कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एक होकर आगे बढ़ रहा है. समन्वय समिति बन गई है. और सब कमेटियां बन रही हैं.

Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर बयानबाजी जारी है. इस बीच भाकपा माले की ओर से बड़ा बयान दिया गया है. तेजस्वी यादव को सीएम फेस महागठबंधन का माना जा रहा है लेकिन इससे जुड़े सवाल पर मंगलवार (29 अप्रैल) को सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन को अभी बहुमत लाना है. बहुमत के बाद मेरे ख्याल से बहुत कुछ सवाल तो बचता नहीं है. इसलिए चेहरे का सवाल नहीं है.

कांग्रेस के बाद भाकपा माले की ओर से दिए गया इस तरह का बयान से तेजस्वी यादव के लिए कहीं न कहीं झटका है. मंगलवार को दीपांकर भट्टाचार्य हड़ताली मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. बता दें कि महागठबंधन में शामिल एक दल 'विकासशील इंसान पार्टी' के नेता मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस बता दिया है. वहीं खुद को उन्होंने डिप्टी सीएम का दावेदार बताया है.

वहीं दूसरी ओर पहलगाम में हुई घटना पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, लेकिन हम लोगों को उसमें आमंत्रित नहीं किया गया. यह दर्शाता है कि सरकार इस गंभीर मसले पर व्यापक राजनीतिक विमर्श से बच रही है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषय पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया है. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया में सरकार जिस तरह से इस मुद्दे का राजनीतिक उपयोग कर रही है, वह आपत्तिजनक है.

'जवाब देने के बजाय मुकदमा दर्ज किया जा रहा'

भट्टाचार्य ने कहा, "पुलवामा हमले के समय प्रधानमंत्री शूटिंग में व्यस्त थे. आज भी वे पहले कश्मीर जाने के बजाय सीधे चुनाव प्रचार में व्यस्त हो गए. सरकार की प्राथमिकता चुनाव है, शासन और सुरक्षा नहीं. यह रवैया पूरे देश को उचित नहीं लग रहा. जब जनता सवाल पूछती है तो उन्हें जवाब देने के बजाय, सवाल पूछने वाले जैसे कलाकार (नेहा सिंह राठौर) पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है.

अंत में उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एक होकर आगे बढ़ रहा है. समन्वय समिति बन गई है. और सब कमेटियां बन रही हैं. 20 मई को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के सवालों को लेकर इंडिया गठबंधन मजबूती से सड़कों पर उतरेगा.

यह भी पढ़ें- संसद के विशेष सत्र की मांग पर क्या है CM नीतीश कुमार की पार्टी का स्टैंड? 'जरूरत पड़ी तो…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget